हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Haryana Roadways: आज से शुरू हुई हिमाचल के रामपुर और अग्रोहा के लिए कैथल से बस सेवा शुरू

    Kaithal News
    Haryana Roadways: आज से शुरू हुई हिमाचल के रामपुर और अग्रोहा के लिए कैथल से बस सेवा शुरू

    कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। Haryana Roadways: पहाड़ों की सैर करने के इच्छुक कैथल के यात्रियों के लिए एक खुशखबरी है। रोडवेज विभाग द्वारा आज 1 जून से शिमला के रामपुर के लिए कैथल से बस संचालित करने का निर्णय लिया है। रामपुर जाने के लिए यात्रियों को बार बार बसे बदलनी पड़ती थी क्योंकि पहले चंडीगढ़ जाना पड़ता था फिर वहां से शिमला को बस मिलती थी और फिर शिमला से रामपुर की बस मिलती थी लेकिन अब ये समस्या हल हो गई है।

    यह बस कैथल से वाया पिहोवा, अंबाला, डेरा बस्सी, जीरकपुर, चंडीगढ़, पिंजौर, कालका, परवाणु व शिमला से रामपुर पहुंचेगी।

    ये रहेगा समय और किराया | Kaithal News

    रामपुर जाने वाली बस रात को चंडीगढ़ नौ बजकर 20 मिनट पर पहुंचेगी। जो रातभर सफर करती हुई अगले दिन छह बजे करीब रामपुर पहुंचेगी। इसके बाद यही बस शाम को पांच बजे रामपुर से कैथल के लिए रवाना होगी। जो अगले दिन सुबह पांच बजे कैथल पहुंचेगी। इस बस का कैथल से रामपुर तक का किराया 712 रुपये होगा

    कैथल से अग्रोहा के लिए भी सीधी बस सेवा

    कैथल से हिसार के अग्रोहा धाम के लिए भी सीधी बस सेवा एक जून से ही शुरू हो रही है। आठ बजकर 10 मिनट पर कैथल से इस बस का संचालन होगा। यह बस नरवाना, बरवाला से होते हुए अग्रोहा धाम जाएंगी। बस सुबह 11 बजे अग्रोहा पहुंचेगी। इसके बाद 11: 30 मिनट पर वापस चलेगी। किराया 140 रुपये के करीब लगेगा।

    रोडवेज महाप्रबंधक कमलजीत के निर्देशों पर एक जून को कैथल डिपो से तीन नई बसों का संचालन किया जा रहा है। दो बसें हिमाचल के रामपुर व एक बस हिसार के अग्रोहा तक सीधी चलाई जा रही है। यात्रियों की मांग के अनुसार बस का संचालन होगा। काफी समय से इन दोनों रूटों पर बस चलाने की मांग की जा रही थी। यात्री सीधे हिमाचल के पहाड़ों में जा सकेंगे। Kaithal News
                                                                                              – वीरेंद्र पाल, यातायात प्रबंधक, कैथल।

    यह भी पढ़ें:– Protest of E-rickshaw Driver: ई-रिक्शा चालकों का जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here