हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी इकरा हसन की ज...

    इकरा हसन की जीत पर खूब मनाया जश्न, बांटी मिठाई

    kairana News

    कैराना। कैराना लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी इकरा हसन के सांसद निर्वाचित होने पर समर्थकों में जश्न का माहौल है। गांव गंगेरू में उनके समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की शुभकामनाएं दी। मंगलवार को लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद इकरा हसन के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्र के गांव गंगेरू में सेवाराम चौहान डुढार के नेतृत्व में समर्थकों ने इकरा की जीत पर जमकर जश्न मनाया। kairana News

    उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर चौधरी इकरा हसन के सांसद निर्वाचित होने पर शुभकामनाएं ज्ञापित की। सेवाराम चौहान ने कहा कि उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चुनाव के दौरान इकरा हसन की विजय के लिए क्षेत्र में जमकर पसीना बहाया था, जिसका परिणाम उन्हें जीत के रूप में मिला है। अब इकरा हसन लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर कहे जाने वाले संसद में पहुंचकर क्षेत्र के लोगो की नुमाइंदगी करेंगी। इस दौरान इलियास प्रधान, महफूज अंसारी, सावेज कुरैशी, मुस्तकीम तेली, मजाहिर मीर, हकीम इरशाद, सुहैब मलिक, शाहिद मीर, नफीस मेंबर, मकसूद अंसारी, शाहरुख अंसारी आदि मौजूद रहे। kairana News

    PM Modi Resign: 17 वीं लोकसभा भंग, पीएम मोदी ने दिया इस्तीफा, नई सरकार बनने तक कार्यवाहक प्रधानमंत्र…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here