हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान भगोड़ों की सू...

    भगोड़ों की सूचना दो, नकद इनाम पाओ : पुलिस अधीक्षक

    Delhi Police
    Delhi Police: सांकेतिक फोटो

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। सीकर पुलिस अधीक्षक की ओर से आदेश जारी कर धोखाधड़ी के प्रकरण में फरार चल रहे हनुमानगढ़ निवासी पांच आरोपियों के संबंध में सूचना देने वाले के लिए नकद इनाम की घोषणा की गई है। Hanumangarh News

    सीकर एसपी भुवन भूषण यादव की ओर से जारी आदेश में बृजलाल भवनानी पुत्र तीर्थदास निवासी सिंधी का मोहल्ला, वार्ड 22, हनुमानगढ़ टाउन, तुलसीदास भवनानी पुत्र तीर्थदास निवासी सिंधी का मोहल्ला, वार्ड 22, हनुमानगढ़ टाउन, उदवदास पुत्र रामचन्द्र निवासी हाउस नम्बर 210, वार्ड 40, सुरेशिया फजलदीन वाला, दून विद्यालय के पास, कटारियों की कोठी के सामने, हनुमानगढ़ जंक्शन, उग्रसेन गोदारा पुत्र मनीराम जाट निवासी वार्ड 5, डबलीबास मौलवी, पीएस सदर हनुमानगढ़ व विक्रम सिंह बेनीवाल पुत्र पूर्णमल निवासी खिंचवाना पीएस गोगामेड़ी जिला हनुमानगढ़ की सूचना देने वाले को क्रमश: पांच-पांच हजार रुपए की पारितोषिक राशि प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है।

    इन सबके खिलाफ सीकर के दादिया पुलिस थाना में आईपीसी की धारा 420, 406, 120बी, 3, 4, 5 चिट एवं धन परिचालन स्कीम पाबंधी अधिनियम 1978, 3/21 अविनियमित निक्षेप स्कीम पाबंधी अधिनियम 2019 के तहत प्रकरण नम्बर 38/20 दर्ज है। Hanumangarh News

    T20 World Cup 2024 Semifinal : बड़े बेआबरू होकर हम तेरे कूचे से निकले! भारत ने इंग्लैंड को उसके देश क…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here