हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    T20 World Cup 2024 : टी20 वर्ल्ड कप के वो 5 रोमांचक क्षण, जब स्टेडियम में पसर गया था सन्नाटा!

    T20 World Cup 2024
    T20 World Cup 2024 : टी20 वर्ल्ड कप के वो 5 रोमांचक क्षण, जब स्टेडियम में पसर गया था सन्नाटा!

    T20 World Cup 2024 Final: खेल डेस्क। आखिरकार 17 साल के लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया ने एक नया इतिहास रच दिया। भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीतने के लिए रोहित शर्मा की कप्तानी में शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि इस मैच की शुरूआत खराब रही और भारत ने अपनी पकड़ खो दी थी। लेकिन विराट कोहली के दमदार प्रदर्शन और गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने दूसरी बार ट्रॉफी जीतने कामयाबी हासिल की। यहां पर आईसीसी टी20 विश्व कप टूर्नामेंट के वे शीर्ष रोमांचक क्षण बताए जा रहे हैं जब मैच का लुत्फ उठा रहे दर्शक दीर्घा में बैठे दर्शकों के दिलों में धक-धक हुई, कि मैच तो अब गया और अब गया। जानें वो रोमांचक क्षण:- T20 World Cup 2024

    सबसे पहले विराट कोहली और अक्षर पटेल की जबरदस्त साझेदारी

    वर्ल्ड कप फाइनल की पहली 7 पारियों में सिर्फ 75 रन बनाने के बाद, विराट ने सबसे महत्वपूर्ण समय पर एक महत्वपूर्ण पारी खेलते हुए 59 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 76 विजयी रन बनाए। उन्होंने ये रन 128.81 के स्ट्राइक रेट से बनाए। इस टी20 वर्ल्ड कप में विराट ने 8 पारियों में 18.87 की औसत और 112.68 की स्ट्राइक रेट से 151 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है।

    दूसरा क्षण: भारत ने 5 ओवर में ही 3 विकेट गंवाना

    भारतीय टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। विपक्षी टीम ने भारत के इस फैसले को पहले तो गलत साबित कर दिया और 34/3 पर समेटने में कोई समय नहीं लगाया, इससे बाकी टीम और भारतीय क्रिकेट के फैन तनाव में आ गए। लेकिन फिर विराट (76) और अक्षर पटेल (31 गेंदों में 47 रन, एक चौका और 4 छक्के) के बीच 72 रनों की जवाबी साझेदारी ने भारत की स्थिति को दुरुस्त कर दिया।

    तीसरा क्षण: सूर्यकुमार यादव का शानदार कैच

    सूर्यकुमार यादव का ऐसा जबरदस्त मिलियन-डॉलर का कैच सालों-साल याद रखा जाएगा। हार्दिक पांड्या की गेंद पर उनके सनसनीखेज कैच ने डेविड मिलर को आउट करने में कामयाबी हासिल की।

    चौथा क्षण: विराट कोहली का शानदार प्रदर्शन

    विराट कोहली ने अपने प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर आॅफ द मैच’ का खिताब जीता। 2024 का यह टी20 टूर्नामेंट हमेशा याद रखा जाएगा क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के अंतिम मैच ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के टी20 टूनार्मेंट में करियर का अंत भी कर दिया।

    पांचवां क्षण: हेनरिक क्लासेन का अर्धशतक | T20 World Cup 2024

    इस पूरे टी20 विश्व कप 2024 में भारत का दबदबा बना रहा, लेकिन दक्षिण अफ्रÞीकी बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने मैच को दक्षिण अफ्रÞीका के पक्ष में लाने का जीतोड़ प्रयास किया। क्लासेन की 27 गेंदों में 2 चौकों और 5 छक्कों की मदद से वर्ल्ड कप की इस ट्रॉफी को भारत के मुंह से छीनने के लिए 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, जिसने दर्शक दीर्घा में सन्नाटा सा ला दिया था। T20 World Cup 2024

    ICC T20 World Cup 2024 :रोहित शर्मा के संन्यास पर राहुल द्रविड़ ने कही ये बड़ी बात!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here