हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा भाजपा राज में...

    भाजपा राज में जनता को भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी मिली है : हरमनदीप विर्क

    Kurukshetra News
    Pehowa News : कांग्रेस नेता हरमंदीप सिंह विर्क गंगहेडी गांव में जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों के साथ।

    विधानसभा जनसंपर्क अभियान के तहत गंगहेडी में लोगों को कांग्रेस संकल्प पत्र बारे बताया

    • बेरोजगारी से तंग आकर युवा जमीन बेचकर विदेश जाने पर मजबूर | Kurukshetra News

    पिहोवा (सच कहूँ न्यूज)। Pehowa News: भाजपा के 9 वर्षों के राज में प्रदेश में भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी बढी और कानून व्यवस्था खत्म हुई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरमन दीप सिंह विर्क ने यह बात हलके के गांव गंंगहेडी में विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जनसंपर्क अभियान के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कांग्रेस के संकल्प पत्र के बारे लोगों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के सरकारी विभागों में 2 लाख 9 हजार से ज्यादा पद खाली हैं। जिस सरकार के अंदर 45 प्रतिशत कर्मचारी कम होंगे वो सरकार कभी भी तरक्की नहीं कर सकती। बेरोजगारी से तंग आकर युवा जमीन बेचकर विदेश में जाने को मजबूर हो रहे हैं। Kurukshetra News

    उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग का इतना बुरा हाल है कि 71 हजार से भी ज्यादा पद खाली पड़े हैं। अगर इतने पद खाली होंगे तो गरीब, मजदूर अपना बच्चा नहीं पढ़ा पाएगा। पुलिस विभाग में आज 21 हजार से भी ज्यादा पद खाली पड़े हैं। हैल्थ विभाग में 14 हजार से ज्यादा पद खाली पड़े हैं। विभाग में 60 प्रतिशत पद खाली है। यदि 60 प्रतिशत पद खाली होंगे तो गरीब आदमी इलाज कहां इलाज करवाइएगा।कहां जाकर दवाईयां लेगा।

    वहीं सिचांई विभाग में 20 हजार में से 12 हजार 144 पद खाली पड़े हैं। यह कृषि और किसान से जुड़ा हुआ मामला है। भाजपा किसान को ताकत देने की बात करती है लेकिन सिंचाई विभाग का भी दिवालिया पिट कर रख दिया है। हरमन ने कहा कि किसान को सबसे बड़ा नुक्सान सरकार की तरफ से है। सरकार की अगर नीयत ठीक हो तो किसानों को कर्ज के बोझ के नीचे दबकर आत्महत्या करने की नौबत न आए। जब कोई आपदा आती है तो सरकार की यह जिम्मेवारी बनती है कि गांव-गांव जाए और पता करे कि किसका कितना नुक्सान हुआ है। उसके नुक्सान की भरपाई के लिए समय सीमा तय करे। यहां कोई समय सीमा नहीं है। यहां तो सारी अपनी मन मर्जी है। Kurukshetra News

    किसान हाहाकार कर रहा है और सरकार खुद अपनी पीठ थपथपा रही है। जनता को कांग्रेस का वहीं राज्य याद आ रहा है जिसमें समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किए गए थे। कांग्रेस का संकल्प पत्र इसका जीता जागता उदाहरण हैं। जिसे कांग्रेस द्वारा जनता के हित के लिए तैयार किया गया है। जनता ने अब विकास के नाम पर धोखा करने वाली भाजपा सरकार को प्रदेश से बाहर करने का मन बना लिया है। इस अवसर पर कुलविन्द्र सिंह, वीरसा सिंह, साहिब सिंह, महिंद्र सिंह, करतार सिंह, बलजिंद्र सिंह, जगतार सिंह, लाड़ी संधु, रणजीत संधु, सिन्द्र सिंह विर्क आदि मौजूद रहे। Kurukshetra News

    यह भी पढ़ें:– घरौंडा के गांव कूटेल मे एएसआई के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here