हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    Rajasthan Road Accident : खड़े ट्रक में घुसी कार, दो मरे, सात घायल

    Hoshiarpur Accident
    Hoshiarpur Accident : हादसे में दो की मौत, एक घायल

    Rajasthan Road Accident : जयपुर (एजेंसी)। राजस्थान में अजमेर जिले के किशनगढ़ में बांदरसिंदरी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को सड़क के किनारे खड़े ट्रक में एक कार घुस गई, जिसमें एक मासूम बालिका एवं उसके पिता की मौत हो गई तथा सात लोग घायल हो गए। Rajasthan News

    प्राप्त जानकारी के अनुसार ईको कार में अजमेर निवासी सहित नौ लोग सवार थे, जो खाटू श्याम जी से लौट रहे थे। बांदरसिंदरी थाना क्षेत्र के पाटन गांव में तेज रफ्तार कार हाईवे पर किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में रवि सिन्धी (35) और उसकी डेढ़ साल की बेटी प्राक्षी की मौत हो गई। जबकि रवि की पत्नी पूनम (34), बड़ी बेटी साक्षी (9), रवि की माँ पुष्पा (58), पहाडगंज अजमेर निवासी मुकेश (38), मुकेश की पत्नी भूमिका (37), मुकेश की बेटी रवीना (14) और कार ड्राइवर जितेन्द्र (32) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल सभी लोगों को किशनगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। Rajasthan News

    शिवसेना नेता के बेटे की बीएमडब्ल्यू से महिला की मौत, सीएम ने कहा, पुलिस किसी को नहीं बचाएगी!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here