हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश “फैसले ...

    “फैसले दमदार, काम असरदार”! छह माह में ही सोशल मीडिया पर छा गई भजनलाल सरकार

    Bhajanlal Government

    Bhajanlal Government : कैंपन यूजर्स को आ रहा पसंद

    जयपुर (सच कहूं न्यूज)। धोरां री धरती अब तकनीक और सोशल मीडिया के मामले में देश में तीसरे स्थान पर चल रही है। देश के दूसरे राज्यों को पछाड़ते हुए राजस्थान सरकार सीएमओ के एक्स के अकाउंट पर फोलोअर्स की संख्या 2.5 मिलियन है। खास बात यह है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद राजस्थान सरकार और सीएमओ के एक्स अकाउंट पर फोलोअर्स की संख्या में खासी बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार आने के बाद चलाए गए सोशल मीडिया कैम्पेन -“फैसले दमदार, काम असरदार” (“Faisale Damdar, Kaam Asardaar”) को खासा पसंद किया जा रहा है। यह भी एक प्रमुख कारण है कि सोशल मीडिया पर फोलोअर्स की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। Bhajanlal Government

    तेजी से बढ़ रहे हैं फॉलोअर्स

    एक्स पर सीएमओ देश में टॉप थ्री में हैं। एक अप्रेल 2020 को एक्स हैंडल पर फोलोअर्स की संख्या 392 के (हजार) थी। वहीं साल दर साल यह संख्या बढ़कर 2.5 मिलियन हो गई है। यह बढ़ोतरी 505 फीसदी के आसपास है। साल दर साल अगर यह बढ़ोतरी होती रही तो आने वाले कुछ सालों में राजस्थान बाकी प्रदेशों से भी आगे हो जाएगा और नम्बर वन बन जाएगा।

    नई सरकार पर जताया भरोसा

    दिसंबर में नई सरकार के गठन के बाद सीएमओ राजस्थान के एक्स अकाउंट पर फोलोअर्स की संख्या काफी बढ़ गई है। दिसंबर 2023 में जहां 2.2 मिलियन थी, वहीं सरकार के तेजी से किए गए कार्यों व रणनीति के चलते यह जून 2024 तक बढ़कर 2.5 मिलियन हो गई। तेजी से बढ़ते फोलोअर्स चर्चा का विषय बन गए हैं। इसके अतिरिक्त गर्वनमेंट ऑफ राजस्थान के सोशल मीडिया अकाउंट पर “फैसले दमदार, काम असरदार” नाम से एक विशेष कैंपेन चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य राज्य की जनता को सरकार की विभिन्न योजनाओं और उनके लाभों के बारे में जागरूक करना है। इस कैंपेन को भी यूज़र्स पसंद कर रहे हैं। Bhajanlal Government

    कई प्रदेशों से हैं हम आगे

    पिछले कुछ सालों में राजस्थान सरकार के सोशल मीडिया अकाउंट्स ने फॉलोअर्स के मामले में अच्छी प्रगति की है। इसके अलावा सीएमओ राजस्थान दूसरे प्रदेशों के सीएमओ के एक्स अकाउंट्स के मुकाबले कहीं आगे हैं। मध्यप्रदेश, हरियाणा, गुजरात, दिल्ली, केरल, झारखंड, बिहार, तमिलनाडु जैसे कई प्रदेशों से आगे है। Bhajanlal Government

    इन राज्यों से आगे सीएमओ राजस्थान

    उत्तर प्रदेश- 57,28,027
    महाराष्ट्र- 39,52,105
    राजस्थान- 25,70,361
    मध्यप्रदेश- 20,72,898
    हरियाणा- 12,54,432
    छत्तीसगढ़- 6,22,299
    गुजरात- 12,48,575
    दिल्ली- 9,94,462
    हिमाचल – 1,44,094
    बिहार – 4,40,098
    इस तरह बढ़ी है फॉलोअर्स की संख्या

    अकाउंट-1 अप्रेल 2020-जून 2024-% बढो़तरी
    ॠडफ- 324 ‘ – 2.2ट – 521%
    उटड- 3,91‘- 2.5ट- 505%

    Heavy Rain : नेपाल पहाड़ों से आई आफत यूपी पर पड़ेगी भारी!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here