हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home देश Mumbai Rains ...

    Mumbai Rains : भारी बारिश का कहर! ट्रेनें रुकी, स्कूल बंद, उड़ानें रद्द!

    Mumbai Rains

    Mumbai Rains : मुंबई (एजेंसी)। रविवार का दिन मुंबई पर बड़ा भारी रहा। भारी बारिश का कहर इस कदर बरपा कि जगह-जगह जल का जलजला, वाहनों की लंबी-लंबी कतारों के कारण लंबा जाम एवं लोकल ट्रेनें व उड़ानें रद्द करनी पड़ी। मुंबई में रात भर भारी बारिश होती रही और इसके इस सप्ताह भी जारी रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज 8 जुलाई को भी पूरे दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। Mumbai Rains

    आईएमडी ने बताया कि सोमवार सुबह से ही मुंबई के डिंडोशी इलाके में भारी बारिश जारी है, जिससे कई इलाके जलमग्न हो गए। आईएमडी के अनुसार महाराष्ट्र में आगामी 3 से 4 दिन मुंबई में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए संकेत दिया कि 10 जुलाई तक मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा क्षेत्रों में भारी बारिश होगी।

    ”दोपहर 1:57 बजे, समुद्र में 4.40 मीटर ऊंचा ज्वार आएगा” | Mumbai Rains

    बीएमसी ने एक्स पर डाली एक पोस्ट में मुंबई वासियों को सूचित किया कि ‘‘आईएमडी ने 8 जुलाई को मुंबई में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है और साथ ही सचेत किया कि 8 जुलाई की दोपहर 1:57 बजे, समुद्र में 4.40 मीटर ऊंचा ज्वार आएगा, जो मुंबई वासियों की परेशानी बढ़ा सकता है। इसके मद्देनजर एहतियात के तौर पर छात्रों को असुविधा से बचाने के लिए मुंबई में सभी बीएमसी स्कूल, सरकारी स्कूल और निजी माध्यम के स्कूल और कॉलेज दूसरे सत्र के लिए भी बंद रहेंगे।’’ Mumbai Rains

    सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक अन्य पोस्ट में कहा कि लगातार बारिश से उत्पन्न होने वाली समस्याओं से निपटने के लिए सभी बीएमसी इकाइयाँ तैनात हैं। बीएमसी ने अपील की ‘‘मुंबई वासियों से अनुरोध है कि वे किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें। साथ ही घर से तभी बाहर निकलें, जब बहुत जरूरी हो। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता के लिए 1916 पर कॉल करें।’’ Mumbai Rains

    Anti-Drug Campaign : ”सरसा से होगा नशे का पूर्ण सफाया” युवाओं को नशे के खिलाफ दिलाई शपथ

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here