हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान ब्लॉक अध्यक्ष...

    ब्लॉक अध्यक्षों से लिया संगठनात्मक सक्रियता का फीडबैक

    Hanumangarh News
    ब्लॉक अध्यक्षों से लिया संगठनात्मक सक्रियता का फीडबैक

    पीसीसी के प्रभारी महामंत्री ने ली बैठक | Hanumangarh News

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Rajasthan Pradesh Congress Committee) के निर्देशानुसार पीसीसी के प्रभारी महामंत्री फूलसिंह ओला ने टाउन स्थित डीसीसी कार्यालय में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा करने के लिए हनुमानगढ़ जिले से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की बैठक ली। प्रभारी महामंत्री फूलसिंह ओला ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों एवं मण्डल कांग्रेस अध्यक्षों से संगठनात्मक सक्रियता का फीडबैक प्राप्त किया। Hanumangarh News

    ब्लॉक अध्यक्षों ने अपने-अपने ब्लॉक के संबंध में जानकारी दी। फूलसिंह ओला ने बताया कि ब्लॉक एवं मण्डल स्तर पर सक्रिय एवं निष्क्रिय पदाधिकारियों की सूची तैयार कर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित की जाएगी। साथ ही, ब्लॉक एवं मण्डल में संगठन से संबधित रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए सक्रिय एवं सक्षम कार्यकर्ताओं की सूची तथा फीडबैक तैयार कर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रस्तुत की जाएगी।

    ओला ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे वर्तमान विधानसभा से गत विधानसभा चुनाव के पार्टी प्रत्याशी व वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श कर ब्लॉक व मण्डल में निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाते हुए, पीसीसी की ओर से भिजवाए गए प्रफोर्मा में सूची सात दिनों में पीसीसी व डीसीसी को भिजवाएं। इससे पहले बैठक की शुरुआत में ब्लॉक अध्यक्षों की ओर से पीसीसी प्रभारी महामंत्री फूलसिंह ओला का माला, साफा पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष गुरमीत चन्दड़ा, रामेश्वर चांवरिया, ब्लॉक अध्यक्ष बलवीर सिंह सिद्धू, हरनेक सिंह, सुरेन्द्र उर्फ सुधीर गोदारा, शेरसिंह गोस्वामी, जिनेन्द्र जैन, वेदप्रकाश सिहाग, संदीप सिंह सिद्धू, देवीलाल मटोरिया आदि मौजूद थे। Hanumangarh News

    Threat to kill : जान से मारने की धमकी, सुरक्षा की गुहार!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here