हमसे जुड़े

Follow us

24.4 C
Chandigarh
Thursday, March 12, 2026
More

    Indonesia landslide : इंडोनेशिया में सोने की खदान में भूस्खलन, 11 मरे, 17 लापता

    Indonesia landslide
    सांकेतिक फोटो

    Indonesia landslide : जकार्ता (एजेंसी)। इंडोनेशिया के गोरोंतालो प्रांत के बोन बोलांगो रीजेंसी में एक सोने की खदान में हुए भूस्खलन और बाढ़ से 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 17 अन्य लापता हैं। आपदा एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। Indonesia landslide

    खोज एवं बचाव कार्य में 180 कर्मी, सैनिक शामिल

    क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी की परिचालन इकाई के प्रमुख अचरिल बेबीओंगो ने कहा कि भारी बारिश के कारण आधी रात को रीजेंसी में स्थित खदान में भूस्खलन और अचानक बाढ़ आ गई, जिससे खनिकों के शिविर प्रभावित हुए तथा वे बह गए। उन्होंने फोन के जरिए बताया कि मरने वालों की संख्या अब 11 हो गई है और 17 लोग कथित तौर पर लापता हैं। उन्होंने बताया कि मिशन में स्थानीय खोज एवं बचाव कार्यालय के लगभग 180 कर्मी, सैनिक, पुलिसकर्मी और आपदा एजेंसी के कर्मी शामिल हैं। Indonesia landslide

    Earthquake : जापान में हिली धरती, घर से बाहर निकलकर भागे लोग !

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here