हमसे जुड़े

Follow us

27.1 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी आतंकी हमले मे...

    आतंकी हमले में शहीद जवानों को अर्पित की श्रद्धांजलि

    Kairana
    Kairana : आतंकी हमले में शहीद जवानों को अर्पित की श्रद्धांजलि

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana: अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी जिलाध्यक्ष अखलाक प्रधान के नेतृत्व में कस्बे के केनरा बैंक के निकट गली में स्थित हरिजनों के मंदिर में पहुंचे। जहां पर उन्होंने बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सम्मुख खड़े होकर मोमबत्ती जलाकर आतंकी हमले में शहीद हुए पांच जवानों का भावपूर्ण स्मरण किया। Kairana

    कांग्रेसियों ने सेना पर हुए कायराना हमले की कठोर शब्दों में निंदा की। उन्होंने केंद्र सरकार से हमले के दोषी आतंकियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग की। उन्होंने वीरगति को प्राप्त हुए सैनिकों की आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना भी की। इस दौरान जिला महासचिव शमशीर खान, इब्राहिम सिद्दीकी, अनिल जाटव, विवेक कश्यप, इंतजार बागवान, मुंसाद अली, रवि कश्यप, तौसीफ सिद्दीकी, अलीम जुनैद, हेमराज, वतन सिंह, साबिर, रामपाल, अजय आदि मौजूद रहे। Kairana

    यह भी पढ़ें:– फर्जी हथियार लाइसेंस रैकेट का भंडाफोड़, आठ गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here