बगदाद, (एजेंसी)। इराक के शिया आतंकवादी समूह ‘इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक’ ने दावा किया है कि उसने इजरायल के दक्षिणी बंदरगाह शहर ईलाट में एक स्थान पर ड्रोन हमला किया है। ांगठन ने एक आॅनलाइन बयान में कहा कि उसके लड़ाकों ने रविवार की सुबह ईलाट में एक ‘महत्वपूर्ण साइट’ पर ड्रोन हमला किया। समूह ने कहा कि हमला ह्यगाजा के लोगों के साथ एकजुटता में किया गया है और उसने ‘दुश्मन के गढ़ों’ को निशाना बनाना जारी रखने की कसम खायी है। बयान में लक्षित साइट या हताहतों का विवरण नहीं दिया गया। इजरायली अधिकारियों ने ड्रोन हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। गौरतलब है कि सात अक्टूबर, 2023 को इजरायल-फिलिस्तीन संघर्ष शुरू होने के बाद से इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक ने गाजा में फिलिस्तीनियों का समर्थन करने का दावा करते हुए इस क्षेत्र में इजरायली ठिकानों और अमेरिकी ठिकानों पर कई हमले किये हैं।
ताजा खबर
Census Training: तहसील मुख्यालय पर दूसरे दिन भी दिया जनगणना का प्रशिक्षण
20 अप्रैल से चार मई की अव...
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया हांसी अनाज मंडी का दौरा, व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल
किसान, मजदूर व आढ़ती परेश...
Yamunanagar Police: यमुनानगर पुलिस ने शातिर चोर हीरा पहाड़ी किया काबू, लिया रिमांड पर
यमुनानगर (सच कहूँ ब्यूरो)...
नवागत एसडीएम का शिक्षकों ने बुके भेंट करके किया स्वागत
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
Maharashtra Factory Blast: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, दो की मौत, कई घायल
पालघर (एजेंसी)। Maharasht...
Bulldozer Action: गुरुग्राम पुलिस ने कौशल गैंग के सदस्यों के अवैध कब्जों पर चलाया बुल्डोजर
अपराधियों के खिलाफ गुरुग्...
Nuclear Bombs: क्या 100 परमाणु बम खत्म कर सकते हैं दुनिया? जानिए विज्ञान क्या कहता है
Nuclear Bombs: मिडिल ईस्ट...
Bank Recruitment: पंजाब नेशनल बैंक में भर्ती शुरू, जल्द करें ऑनलाइन आवेदन
पीएनबी में 30 ऑफिसर पदों ...
BHIM UPI ऐप में बड़ा अपडेट: अब ऐप में ही चेक करें अपना क्रेडिट स्कोर
Credit Score: डिजिटल पेमे...















