हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home खेल BCCI News: भा...

    BCCI News: भारतीय एथलीट्स के लिए बीसीआई ने कर दिया बड़ा ऐलान, मिलेंगे इतने करोड़ रुपये

    BCCI News
    BCCI News: भारतीय एथलीट्स के लिए बीसीआई ने कर दिया बड़ा ऐलान, मिलेंगे इतने करोड़ रुपये

    BCCI News: नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 26 जुलाई से पेरिस में होने वाले ओलंपिक 2024 के लिए भारतीय एथलीट्स की मदद के लिए 8.5 करोड़ रुपए देगा। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर यह घोषणा करते हुए कहा कि बोर्ड भारतीय एथलीट्स की मदद के लिए 8.5 करोड़ रुपए देगा। यह राशि इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) को दी जायेगी।

    उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि बीसीसीआई पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले हमारे एथलीट का समर्थन करेगा। हम इस अभियान के लिए आईओए को 8.5 करोड़ रुपये दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पेरिस ओलंपिक में भारत के 117 एथलीट्स हिस्सा लेंगे। इसमें 70 पुरुष और 47 महिला एथलीट्स हैं। इसके अलावा सहयोगी स्टाफ के रूप में 140 सदस्य भी भारतीय दल में होंगे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here