हमसे जुड़े

Follow us

18.4 C
Chandigarh
Sunday, March 15, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कांग्रेस नेता...

    कांग्रेस नेताओं ने बुक्का देकर किया नवनियुक्त जिला प्रधान का स्वागत

    Kurukshetra News
    Pehowa News: कांग्रेस नेताओं ने बुक्का देकर किया नवनियुक्त जिला प्रधान का स्वागत

    पिहोवा (सच कहूँ न्यूज)। Pehowa News: कांग्रेस ह्यूमन राईट्स के प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र शर्मा विक्की को कांग्रेस पार्टी की ओर से एक और अहम जिम्मेदारी दी गई है, जिसमें विरेन्द्र शर्मा विक्की को कांग्रेस सेवादल का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शनिवार को कुरूक्षेत्र जिला के समस्त कांग्रेस नेताओं व कार्यकत्र्ताओं ने उनकी नियुक्ति पर उनका स्वागत किया और उनको शुभकामनाएं दी। शनिवार को कुरूक्षेत्र लोकसभा प्रभारी मथुरा दत्त जोशी और विधानसभा प्रभारी संजय महाराज, बूथ ट्रेनर संजय शर्मा सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकत्र्ताओं ने उनका स्वागत किया। Kurukshetra News

    अपनी नियुक्ति को लेकर विरेन्द्र शर्मा विक्की ने कांग्रेस आलाकमान का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने जो विश्वास उनके उपर जताया है उसे वे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में भारी बहुमत हासिल कर सरकार बनाएगी और प्रदेश की तानाशाह भाजपा सरकार से प्रदेश की जनता को मुक्ति दिलाएगी। Kurukshetra News

    विक्की ने कहा कि जल्द ही सभी चारों विधानसभाओं में भी कार्यकत्ताओं व नेताओं से विचार विमर्श करके ब्लॉक स्तर की नियुक्ति यां कर दी जाएंगी और कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए अंतिम छोर तक कांग्रेस की नीतियों का प्रचार किया जाएगा और ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकत्ताओं को पार्टी के साथ जोड़़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी हाईकमान जिस भी प्रत्याशी को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारता है उसको भारी बहुमत से विजयी बनाकर विधानसभा भेजने का काम किया जाएगा। Kurukshetra News

    इस मौके पर कांग्रेस यूथ प्रदेश अध्यक्ष सतविंद्र सिंह टिम्मी, मनदीप च_ा, जगदीश राठी, राकेश बधवार सहित काफी संख्या में कांग्रेस के नेता व कार्यकत्र्ता मौजूद रहे। Kurukshetra News

    यह भी पढ़ें:– 3 लाख 15 हजार रुपये की बिकी मांगेराम की चर्चित ‘पूजा’ ! कीमत जानकर सभी हैरान!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here