हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Sunday, April 12, 2026
More

    दिल करदा है सतगुरु हर वेले तैनू कोल बिठा के तकदा रहा…

    Naamcharcha
    Naamcharcha: सुखचैन कॉलोनी स्थित मानवता भलाई केंद्र में आयोजित नामचर्चा के दौरान जरूरतमंद महिलाओं को राशन वितरित करते सेवादार।

    कल्याण नगर ब्लॉक की बहनों की नामचर्चा संपन्न, 5 जरूरतमंदों को बांटा राशन

    • एमएसजी गुरुमंत्र भंडारे माह की खुशी में सुखचैन कॉलोनी स्थित मानवता भलाई केंद्र में हुआ आयोजन

    सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। Naamcharcha: एमएसजी गुरुमंत्र भंडारे माह की खुशी में ब्लॉक कल्याण नगर की बहनों की स्पेशल ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा शुक्रवार को एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र, सुखचैन कॉलोनी में हर्षोल्लास के साथ आयोजित की गई। इस अवसर पर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पवित्र शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा की फूड बैंक मुहिम के तहत पांच अति जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं को एक-एक महीने का राशन वितरित किया गया। नामचर्चा की शुरुआत ब्लॉक प्रेमी सेवक बहन लीना इन्सां ने धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का पावन नारा लगाकर की।

    इसके बाद कविराज बहनों ने गुरु महिमा का गुणगान करते हुए विभिन्न भजन प्रस्तुत किए, जिनमें दिल करदा है सतगुरु हर वेले तैनू कोल बिठा के तकदा रहा,जो प्रेम मालिक का पाए उसे खुशियों का मिलता खजाना,बिगड़ी बनाने वाला गुरु बिन कौन है तथा साडे ऊपर जो किते उपकार पिता शाह सतनाम जी शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित साध-संगत को मानवता भलाई के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया गया। इस मौके पर सभी जोनों की सच्ची प्रेमी समिति की सेवादार बहनें, प्रेमी सेवक बहनें तथा साध-संगत बड़ी संख्या में मौजूद रही।

    यह भी पढ़ें:– LPG Gas Cylinder News: गैस एजेंसी का सर्वर डाउन, एलपीजी सिलेंडर वितरण प्रभावित