नकली सोने के सिक्के देकर लोगों से असली सोना ठगने वाले गिरोह की दो महिला सदस्य गिरफ्तार

सस्ते दामों पर सोना-चांदी बेचने का लालच देकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के अब तक छह आरोपी गिरफ्तार

Published On

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram News: सस्ते दामों में सोने के सिक्के बेचने के नाम पर असली सोना ठगने के अंतरराज्यीय गिरोह की दो और महिला सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बुधवार को बताया कि पुलिस टीम ने सस्ते दाम में सोने व चांदी के सिक्के बेचने का लालच देकर ठगी करने वाले अन्तरराजीय गिरोह के छह आरोपियों को अब तक गिरफ्तार किया है।

निरीक्षक किनरेंद्र शर्मा प्रभारी अपराध शाखा सेक्टर-43 गुरुग्राम की अगुवाई में पुलिस टीम ने सस्ते दाम में सोने व चांदी के सिक्के बेचने का लालच देकर ठगी करने वाले अन्तरराजीय गिरोह पर कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मंगलवार को महिला आरोपियों को प्रोडक्शन पर लेकर गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान तेजू गंगाराम राठौर  निवासी जिला खांदवा मध्य-प्रदेश व सोलंकी शांति बेन  निवासी जिला वडोदरा गुजरात के रूप में हुई है। आरोपी महिलाओं के अपराधिक रिकॉर्ड की जांच से पता चला है कि आरोपी तेजू गंगाराम राठौर पर धोखाधड़ी करने के संबंध में दो केस गुजरात में, एक केस राजस्थान में तथा आरोपी शांति बेन पर धोखाधड़ी करने का एक केस राजस्थान में दर्ज है। इस केस में अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

बता दें कि एक अप्रैलको एक व्यक्ति ने थाना सुशांत लोक गुरुग्राम में एक शिकायत देकर कहा कि 13 फरवरी  को एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे सस्ते दाम में सोने व चांदी के सिक्के बेचने का लालच दिया। उस व्यक्ति ने उसको कुछ सोने व चांदी के सिक्के दिए। उसने ज्वेलर्स की दुकान पर चेक करवाने पर सोने व चांदी के सिक्के असली मिले। उसके बाद उस व्यक्ति ने एक बार फिर उसको और सिक्के दिए वह भी असली थे। जिससे इसको उस व्यक्ति पर भरोसा हो गया। इस मामले में पुलिस पूर्व में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी गुजरात व दिल्ली के रहने वाले हैं। अब दो महिला आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार की हैं।

About The Author

Related Posts