हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 4, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान इंस्पेक्टर फू...

    इंस्पेक्टर फूलसिंह व सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार सेवानिवृत्त

    Hanumangarh News
    इंस्पेक्टर फूलसिंह व सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार सेवानिवृत्त

    पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने दी समारोहपूर्वक विदाई

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। बेदाग छवि के पुलिस निरीक्षक फूलसिंह व उप निरीक्षक सुरेश कुमार बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में रिजर्व पुलिस लाइन में विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्यारेलाल मीणा, पुलिस उप अधीक्षक राहुल यादव सहित अन्य अधिकारियों ने सेवानिवृत्ति पर फूलसिंह व सुरेश कुमार को माला पहनाई व उपहार प्रदान किए। Hanumangarh News

    Ayushman Yojana : आज ही करा लें रजिस्ट्रशन, वरना करना पड़ेगा लम्बा इन्तजार!

    पुलिस अधिकारियों ने सेवानिवृत्त हुए दोनों अधिकारियों की कार्यशैली को सराहनीय बताते हुए उनके सुखद भविष्य की कामना की। 41 वर्ष की सेवा के बाद पुलिस परिवार से सेवानिवृत्ति पर विदाई ले रहे निरीक्षक फूलसिंह ने कहा कि उन्होंने बेहतर से बेहतर सेवाएं देने का प्रयास किया।

    उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी वे पुलिस कार्मिकों का हर एंगल पर सहयोग करेंगे। पुलिस विभाग को उनकी आवश्यकता पड़ी तो वे हर समय तैयार रहेंगे। 37 साल तक सेवाएं देने वाले उप निरीक्षक सुरेश कुमार ने कहा कि वे सेवानिवृत्ति के बाद समाजसेवा करेंगे। उन्होंने पुलिस कार्मिकों को संदेश देते हुए कहा कि पुलिस की सेवा के दौरान हर तरह की विपत्ति-आपदा आती है। लेकिन उनका डटकर सामना करना चाहिए। Hanumangarh News

    Maa Voucher Scheme : गर्भवती महिलाओं को मुफ्त में मिलेगी ये सुविधा!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here