हमसे जुड़े

Follow us

16.8 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home देश बदलाव जनसभा क...

    बदलाव जनसभा को संबोधित करने के लिए कल अपने ससुराल पिहोवा पहुंचेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान :- राज कौर गिल

    Kurukshetra News
    Pehowa News: बदलाव जनसभा को संबोधित करने के लिए कल अपने ससुराल पिहोवा पहुंचेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान :- राज कौर गिल

    पिहोवा (सच कहूँ न्यूज)। Bhagwant Mann: आम आदमी पार्टी की महिला प्रदेश उपाध्यक्ष राज कौर गिल ने बताया कि कल धर्म नगरी पिहोवा में बदलाव जनसभा को संबोधित करेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। राज कौर गिल ने बताया कि अब बदलाव का समय आ चुका है। सत्ताधारी पार्टी से आप पूरा प्रदेश उक चुका है अब प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि इस तानाशाही सरकार को जड़ से उखाड़ कर आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगी क्योंकि पंजाब और दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने बहुत से ऐसे कार्य किए हैं जो जनहित में है इन्हीं को देखते हुए आज जनता आम आदमी पार्टी के साथ है। Kurukshetra News

    अगर हम पिहोवा की बात करें तो यहां पर खेल मंत्री रहा संदीप सिंह जिन पर आज मुकदमा चल रहा है यह क्या किसी की बहन बेटी की इज्जत बचाएंगे जब खुद ही ऐसे हैं और बात करें विकास की तो पिहोवा को बहुत पीछे धकेल दिया है। केंद्र में सरकार बीजेपी की प्रदेश में सरकार बीजेपी और खुद खेल मंत्री नगर पालिका का प्रधान बीजेपी का फिर भी कार्य नहीं हो पाए जो होने थे अगर हम बात करें पिहोवा के ड्रेन पुल की तो 2 साल से ज्यादा का समय हो गया है अब तक कछुए की चाल चल रहा है जिनकी वजह से बहुत से परिवारों का रोजगार चला गया है। Kurukshetra News

    पहली बार अपने ससुराल में आएंगे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कल बदलाव जनसभा को संबोधित करेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शादी के बाद आज तक नहीं आए कभी भी पिहोवा क्योंकि डॉक्टर गुरप्रीत पिहोवा में ही पढ़ी लिखी बड़ी हुई। उसके बाद उसका परिवार चंडीगढ़ में जाकर रहने लग गया और वहीं पर ही डॉक्टर गुरप्रीत और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का विवाह हुआ था डॉक्टर गुरप्रीत के परिवार के सगे संबंधी यहां पर आज भी रहते हैं। Kurukshetra News

    यह भी पढ़ें:– ईवीएम पर उठे सवालों का जवाब दे आयोग: कांग्रेस

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here