हमसे जुड़े

Follow us

28.3 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मैं भाजपा की ...

    मैं भाजपा की सच्ची सिपाही, मरते दम तक करूंगी सेवा: मधु

    Kairana News
    Kairana News: मैं भाजपा की सच्ची सिपाही, मरते दम तक करूंगी सेवा: मधु

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: जिला पंचायत शामली चेयरमैन मधु गुर्जर ने कहा कि वह भाजपा की सच्ची सिपाही है, मरते दम तक क्षेत्र के लोगो की सेवा करती रहूंगी। उन्होंने कांधला क्षेत्र के एक भाजपा नेता पर अपने संवैधानिक अधिकारों के हनन का भी आरोप लगाया है।

    शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्षा मधु गुर्जर कस्बे के मुख्य मार्ग पर शामली बस स्टैंड के निकट स्थित कलस्यान चौपाल पर आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी की सच्ची सिपाही है और जीवन के अंतिम क्षणों तक क्षेत्र व जिले के लोगो की सेवा करती रहेंगी। जिपं अध्यक्षा ने कहा कि उन्होंने जिला पंचायत में चल रही राजनीतिक उठा-पटक को लेकर विगत दिनों लखनऊ में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी, जिस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें अपना आशीर्वाद देते हुए भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया है। उन्होंने कांधला क्षेत्र के एक भाजपा नेता पर अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किये जाने का भी आरोप लगाया। Kairana News

    कहा कि तीन वर्षों तक उन्हें उनके अधिकारों से वंचित रखा गया है। जिले में हुए किसी भी विकास कार्य के बारे में उन्हें अवगत नही कराया गया। वह केवल फाइलों पर हस्ताक्षर करने तक सीमित रह गई। लेकिन अब उन्होंने संघर्ष करने का मन बना लिया है। जनता के आशीर्वाद से वह जनपद में विकास की गंगा बहाना चाहती है। उन्होंने आगामी छह अगस्त को कांधला क्षेत्र के गांव डुन्डूखेड़ा में आयोजित होने वाली पंचायत को उनके विरुद्ध राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया है।

    यह भी पढ़ें:– कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संस्कृत विद्यालय के उन्नयन अभियान को दिया समर्थन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here