हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश Social Media ...

    Social Media News : फॉलोअर्स बढ़ाने को रखी रेलवे ट्रैक पर गिट्टी, फिर ऐसे बढ़ी मुसीबतें कि…!

    Kota News

    Social Media News : रेल सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले हो जाएं सावधान

    कोटा/श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। ऑपरेशन सतर्क के तहत इंस्टाग्राम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे विडियों में एक व्यक्ति को रेलवे लाईन पर गिट्टीयॉं रखने से ट्रेन पटरी से उतरते हुऐ दिखाया गया है। पश्चिम मध्य रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य मंडल प्रबंधक रोहित मालवीय ने बताया कि इस संबंध में रेल सुरक्षा बल आउट पोस्ट झालावाड़ सिटी के उप निरीक्षक तुलसीराम मीना एवं सहायक उप निरीक्षक आईदान राम व प्रवर आरक्षक जदवीर सिंह द्वारा रेल पटरियों के साथ अपराधिक छेड़छाड करके सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने के संबंध में इंस्टाग्राम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे व्यक्ति अंकित कुमार कारपेन्टर एवं उसके भाई रवि कुमार, निवासी झालावाड़ को दबिश देकर को 3 अगस्त को पकड़ा। Kota News

    इंस्टाग्राम आईडी से ट्रेन पलटने का एक विडियो डाउन लोड किया था | Kota News

    दोनों भाईयों से की गई पूछताछ पर उन्होंने बताया कि 19 जून को आरोपी अंकित कुमार ने इंस्टाग्राम आईडी से ट्रेन पलटने का एक विडियो डाउन लोड किया था जिसके आधार पर 23 जून को अपने भाई रवि कुमार के साथ जूनाखेड़ा स्टेशन के पास पहुँचकर रेलवे लाईन पर गिट्टीयॉं रखकर अपने फॉलोवर्स बढ़ाने के लिये विडियो बनाया तथा 19 जून को डाउनलोड किये गये वीडियों के साथ एडिट कर 31 जुलाई को अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड किया गया। उपरोक्त दोनों आरोपियों के विरूद्व रेल सुरक्षा बल पोस्ट रामगंजमण्डी ने अपराध दर्ज कर धारा 145, 147 व 154 रेलवे एक्ट के तहत शनिवार 3 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया। Kota News

    Pensioners News : इन पेंशनर्स के लिए सरकार ने की ये बड़ी घोषणा!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here