पेरिस (एजेंसी)। निशानेबाज मनु भाकर पेरिस ओलंपिक 2024 खेलों के समापन समारोह में भारत की ध्वजवाहक होगी। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि 22 वर्षीय मनु भाकर को पेरिस ओलंपिक 2024 में समापन समारोह के लिए भारत की ध्वजवाहक के रूप में चुना गया है। फ्रांस की राजधानी में मनु का निशानेबाजी अभियान अद्भुत रहा है। वह ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनीं। मनु ने पिछले सप्ताह पेरिस 2024 में तीन फाइनल में जगह बनाई और दो कांस्य पदक जीते। मनु ओलंपिक खेलों के एक ही संस्करण में कई पदक जीतने वाली भारत की पहली एथलीट भी हैं। मनु सरबजोत सिंह के साथ ग्रीष्मकालीन खेलों में निशानेबाजी में भारत के पहले टीम पदक का भी हिस्सा थीं। पेरिस ओलंपिक 2024 का समापन समारोह 11 अगस्त को होगा।
ताजा खबर
HPV Vaccination: पीएम मोदी ने किया ‘एचपीवी टीकाकरण’ अभियान का शुभारम्भ, 21 हजार 863 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
प्रदेश को दी 16 हजार 686 ...
Sub-Inspector Arrested: सब-इंस्पेक्टर को 50,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर स...
HPV Vaccine: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने लाडवा से किया प्रदेशभर में एचपीवी वैक्सीन का शुभारंभ
बेटियों के स्वास्थ्य और आ...
बजट सत्र की व्यस्तता के बीच विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सुनी जन समस्याएं
होली से पहले कल्याण फार्म...
Road Accident News: फतेहाबाद में फुटबॉल खिलाड़ियों से भरी गाड़ी पलटी
एक खिलाड़ी का पैर टूटा, पा...
श्रेष्ठ से सर्वश्रेष्ठ की ओर जाना ही जीवन का लक्ष्य: यशपाल पंवार
सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्व...
मेलजोल केवल सामाजिक विकल्प नहीं, बल्कि नैतिक जिम्मेदारी: अतहर शम्सी
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
ठगी के लिए विदेश में बैठे साइबर ठगों के तीन साथी काबू
कब्जा से 11 मोबाइल फोन, 4...
एसआईआर नोटिस निस्तारण हेतु मदरसा इशा-अतुल-इस्लाम में लगा कैंप
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
थाना समाधान दिवस में तहसीलदार व सीओ ने सुनी जनसमस्याएं
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...















