हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब Theft: सोया र...

    Theft: सोया रहा परिवार, घर से करीब 40 तोले सोना चोरी

    Abohar News
    Abohar News: सोया रहा परिवार, घर से करीब 40 तोले सोना चोरी

    कूलर में नशीली दवा मिलाने की आंशका | Abohar News

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। Theft: अबोहर में चोरों ने एक घर में घुसकर करीब 40 तोला सोना चुरा लिया। चोर इतने शातिर थे कि पूरा परिवार घर में ही सोया रहा। लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। सुबह परिवार वाले उठे तो उन्हें इस घटना का पता चला। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। Abohar News

    भंगाला गांव निवासी कुलदीप सिंह व हरदीप सिंह पुत्र नत्था सिंह ने बताया कि उनका परिवार एक ही घर में रहता है। कल रात पूरा परिवार आंगन में कूलर लगाकर सोया हुआ था, सुबह जब वह जागे तो कमरों के ताले खुले थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि कमरे में रखी अलमारियों से करीब 40 तोला सोना और 5-6 हजार की नगदी गायब थी। यह सोना सास-बहु का संभाल कर रखा हुआ था। जिसे चोर चुरा ले गए, उन्होंने तुरंत इसकी सूचना सदर पुलिस को दी। जिस पर थाना प्रभारी हरविंदर सिंह व एएसआई ओम प्रकाश मौके पर पहुंचे। Abohar News

    सूचना मिलने पर डॉग स्क्वायड की टीम और फोरेंसिक टीमें भी पहुंच गई। जिनसे घर में 4-5 लोगों के दिवार लांघकर घुसने के सुराग मिले हैं। जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि शायद चोरों ने कुलरों में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया जिससे परिवार वाले उठ ही नहीं सके। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– धोबियाना बस्ती में बठिंडा पुलिस की छापेमारी, कुछ लोग घरों को ताले लगाकर भागे

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here