हमसे जुड़े

Follow us

14.9 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home देश Murder: जाखल ...

    Murder: जाखल रेलवे बस्ती में रेल कर्मचारी की हत्या

    Jakhal News
    Jakhal News: जाखल रेलवे बस्ती में रेल कर्मचारी की हत्या

    बैड पर पड़ा मिला खून से लथपथ शव, शरीर पर चोटों के निशान | Jakhal News

    • पत्नी बाजार गई हुई थी दवाई लेने | Jakhal News

    जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। Murder: फतेहाबाद के जाखल की दुर्गा कॉलोनी निवासी एक रेलवे कर्मचारी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। 30 वर्षीय अमित कुमार का शव अपने घर पर ही खून से लथपथ हालत में मिला। उसके शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। इस कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। लेकिन अभी तक कुछ अता पता नहीं चला कि उसके साथ क्या घटना हुई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। Jakhal News

    जानकारी के अनुसार अमित कुमार दुर्गा कॉलोनी में अपनी पत्नी, 2 बेटियों और एक बेटे के साथ रहता था। वह रेलवे में बतौर गैंगमैन काम करता था। कल शाम को ड्यूटी के बाद वह घर आ गया। उसका सहकर्मी तरसेम जब ड्यूटी पर जाने के लिए सामान लेने उसके घर गया तो वह बेड पर औंधे मुँह गिरा मिला। उसकी पीठ और टांग पर चोटों के निशान थे। बाजू से खून बह रहा था। वह दौड़ कर बाहर गया और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।

    अमित की पत्नी रेणु ने बताया कि वह दोपहर को दवाई लेने के लिए शहर में गई हुई थी। जब वह शाम को वापस घर लौटी तब उसे घटना के बारे में पता चला। उसने बताया कि वह किसी से भी नहीं लड़ता था, इसलिए वह किसी पर संदेह नहीं प्रकट कर रही। मृतक की पत्नी ने बताया कि वह शराब पीता था। लेकिन आज घटना किस प्रकार से हुई, इसके बारे में उसे कुछ भी पता नहीं है। Jakhal News

    युवक की संदिग्ध हालात में मौत की सूचना पर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। इसकी जांच कर रहे हैं। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।अमित कुमार की शादी वर्ष 2012 में दिल्ली निवासी रेणु से हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। इनमें दो लड़कियां और एक लड़का है। बड़ी लड़की 11 वर्षीय, उससे छोटी 7 साल और उससे छोटा एक 6 साल का लड़का है। Jakhal News

    यह भी पढ़ें:– Rajasthan Railway News : यूनियन की मजबूती के कारण सरकार रेलवे का निजीकरण करने में असफल

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here