हमसे जुड़े

Follow us

31.2 C
Chandigarh
Saturday, March 14, 2026
More
    Home खेल IND vs AUS: इ...

    IND vs AUS: इंडिया ए महिला टीम ने Australia ए को 171 रनों से हराया

    IND vs AUS
    IND vs AUS: इंडिया ए महिला टीम ने Australia ए को 171 रनों से हराया

    IND vs AUS: मकाय (एजेंसी)। प्रिया मिश्रा के पांजे और मिन्नू मनी के (दो विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर इंडिया ए महिला टीम ने रविवार को खेले के तीन मैचों की सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में आॅस्ट्रेलिया ए को 171 रनों से हरा दिया है। भारतीय टीम शानदार गेंदबाजी के आगे 244 रनों के लक्ष्य पीछा करने उतरी आॅस्ट्रेलिया का कोई भी बल्लेबाज पिच पर नहीं टिक सका। मैडी डार्क ने सर्वाधिक (22), टेस फ्लिंटॉफ ने (20) और चार्ली नॉट (11) रन बनाए। शेष कोई भी बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक नहीं पहुंच सका और आॅस्ट्रेलियाई टीम 22.1 ओवर में 72 के स्कोर पर सिमट गई। भारतीय टीम ने अपने मुकाबले में अपना दमखम दिया है। हालांकि आॅस्ट्रेलिया 2-1 से यह सीरीज जीत चुकी है।

    इंडिया ए महिला टीम की ओर से प्रिया मिश्रा ने शानदार गेंदबाजी का मुजाहिकरा करते हुए पांच ओवरों में दो मेडन के साथ 14 रन देकर पांच विकेट लिये। वहीं मिन्नू मनी ने 2.1 ओवर में चार रन देकर दो विकेट चटकाये। साइका इशाक, सोप्पाधांडी यशश्री और मेघना सिंह ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

    इससे पहले आॅस्ट्रेलिया ए महिला टीम ने टॉस जीतकर इंडिया ए महिला टीम को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरूआत अच्छी नहीं रही और दूसरे ही ओवर में श्वेता सेहरावत (शून्य) पर पवेलियन लौट गई। इसके बाद किरण नवगिरे और उमा छेत्री ने पारी को संभाला। नवगिरे ने 23 गेंद पर 25 रन बनाए और उमा छेत्री ने 16 रन बनाए। एक समय टीम इंडिया ने 43 रन पर अपने तीन विकेट गवां दिये थे। इसके बाद तेजल और राघवी बिष्ट ने चौथे विकेट के लिए 103 रनों की साझेदारी की। तेजल ने (50) और राघवी (53) रनों की पारी खेली। सजीवन सजना ने (40) कप्तान मिन्नू मनी ने (34) रन बनाए। इंडिया ए महिला टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट पर 243 रन बनाए। आॅस्ट्रेलिया ए महिला टीम की ओर से मेटलन ब्राउन ने तीन विकेट लिये। निकोला हैनकॉक और चार्ली नॉट को दो-दो विकेट मिले। टेस फ्लिंटॉफ और केट पीटरसन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here