हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश सीएम सैनी का ...

    सीएम सैनी का बड़ा दावा, हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की बनेगी सरकार

    Haryan
    Hatryana: सीएम सैनी का बड़ा दावा, हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की बनेगी सरकार

    यमुनानगर। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रविवार को कहा कि भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के पास जनता को बताने के लिए कुछ नहीं बचा और उनके शासनकाल के सभी भ्रष्टाचार के कागज भरे पड़े हैं। सैनी हरियाणा विधानसभा चुनावों के ऐलान के बाद पहली रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जगाधरी में ‘नॉन स्टॉप हरियाणा जन आशीर्वाद रैली’ को संबोधित करते हुए दावा किया कि जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर है, और इस बार भाजपा तीसरी बार सरकार बनाएगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा बिना भ्रष्टाचार के विकास और रोजगार देने में सफल रही है।

    सैनी ने हुड्डा और उनके पुत्र दीपेन्द्र हुड्डा को निशाना साधते हुए कहा कि बाप-बेटे की राजनीति सिर्फ भ्रष्टाचार पर आधारित है और वे अब चुनाव में बस्ता भी नहीं खोल पाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि काँग्रेस में गुटबाजी चल रही है और हुड्डा परिवार, कुमारी सैलजा और रणवीर सुरजेवाला के बीच लड़ाई जनता के पैसों और खान आबंटन को लेकर लड़ाई है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here