हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Haryana News:...

    Haryana News: हरियाणा की राजनीति में बड़ा फेरबदल, देवेंद्र बबली हुए भाजपा में शामिल

    Haryana News
    Haryana News: हरियाणा की राजनीति में बड़ा फेरबदल, देवेंद्र बबली हुए भाजपा में शामिल

    Haryana News: नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा के पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने बीजेपी जॉइन कर ली है। दिल्ली में हरियाणा चुनाव सह प्रभारी बिप्लब देब ने उन्हें शामिल कराया। हरियाणा के पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने भाजपा जॉइन कर ली है। दिल्ली में प्रदेश चुनाव सह प्रभारी बिप्लब देब ने उन्हें शामिल कराया। उनके साथ जेल अधीक्षक पद से इस्तीफा देने वाले सुनील सांगवान और जजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय कबलाना भी बीजेपी में शामिल हो गए।

    गौरतलब हैं कि बबली के पहले कांग्रेस में जाने की चर्चा थी, लेकिन कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा था कि देवेंद्र बबली ने उनसे मुलाकात की थी, लेकिन उन्हें टिकट के लिए मना कर दिया गया है। बबली लगातार कहते रहे हैं कि मई महीने में हुए लोकसभा चुनाव में उन्होंने सिरसा से जीती कांग्रेस की कुमारी सैलजा की मदद की थी। वहीं सरपंच एसोसिएशन ने भी बबली को कांग्रेस में शामिल करने पर विरोध की चेतावनी दी थी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here