हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    Nukeran Rape Case: सभी बच्चियां हमारी बेटी समान, पीड़ित परिवार को शीघ्र मिलेगा न्याय : पुलिस महानिरीक्षक

    Hanumangarh News
    Nukeran Rape Case: सभी बच्चियां हमारी बेटी समान, पीड़ित परिवार को शीघ्र मिलेगा न्याय : पुलिस महानिरीक्षक

    Nukeran Rape Case: हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश पासवान ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं जघन्य अपराध हैं। ऐसे में नुकेरां प्रकरण पर जिला प्रशासन व पुलिस पूरी संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ हर पहलू पर गहनता से जांच कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि दोषी चाहे कोई भी हो, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई होगी, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं हों। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी हैं। Hanumangarh News

    निष्पक्ष शीघ्र जांच और हरसंभव मदद पर बनी सहमति: प्रतिनिधिमंडल

    पासवान ने बुधवार को नुकेरां प्रकरण में प्रतिनिधिमंडल से कलेक्ट्रेट सभागार में वार्ता की। उन्होंने कहा कि परिवार की पीड़ा को हम सभी महसूस कर रहे हैं। सभी बच्चियां हमारी बेटी समान है, उनकी सामाजिक सुरक्षा, पढ़ाई और भविष्य को लेकर जितनी चिंता समाज को है, हमें भी उतनी ही हैं। इसलिए प्रकरण केस ऑफिसर स्कीम में दर्ज कर फास्ट ट्रैक सुनवाई कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच के संबंध में जानकारी में लाए जाने योग्य किसी भी बिंदू से जिला कलेक्टर या पुलिस अधीक्षक से सम्पर्क किया जा सकता है।

    बच्चियों के लिए निःशुल्क शिक्षा | Hanumangarh News

    पुलिस महानिरीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल की मांग पर कहा कि बच्चियों के लिए निःशुल्क शिक्षा व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि बच्चियों के लिए अभी 8.25 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत कर दी गई है। शेष 8.25 लाख रुपए राशि चरणबद्ध रूप से दे दी जाएगी। इसके अलावा जनसहयोग से भी आर्थिक मदद कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि बच्चियों के वयस्क होने पर उन्हें तत्समय नियमानुसार एवं योग्यतानुसार संविदा नौकरी में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बच्चियों के पिता को भी नियमानुसार संविदा पर रखे जाने के लिए आश्वस्त किया।

    महिला कॉन्स्टेबल निलंबित, अन्य लाइन हाजिर

    पासवान ने बताया कि बच्ची के साथ मारपीट की आरोपी महिला कॉन्स्टेबल को निलम्बित किया गया है। साथ ही, थानाधिकारी और एएसआई को कार्य में लापरवाही बरतने पर पुलिस लाइन हाजिर किया गया है। इन पर भी जांच होगी, दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि पुलिस ने अभी तक 7 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। आठ को डिटेन किया गया है।

    प्रतिनिधिमंडल ने कहा-निष्पक्ष जांच हों | Hanumangarh News

    वार्ता में प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि निष्पक्ष शीघ्र जांच और हरसंभव मदद के लिए पुलिस महानिरीक्षक, जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के साथ सहमति बनी है। उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई पर संतुष्टि जाहिर करते हुए धरना समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने और बच्चियों के सुरक्षित भविष्य के लिए धरना दिया गया था। प्रशासन ने हरसंभव सहयोग करने के लिए आश्वस्त किया है। वार्ता में जिला कलेक्टर काना राम, पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेदी लाल मीना सहित प्रतिनिधिमंडल सदस्य उपस्थित थे।

    Petrol-Diesel Price : ”450 का एलपीजी सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल के दाम हरियाणा व पंजाब के बराबर ह…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here