हमसे जुड़े

Follow us

15.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी रमेश गौड़ कश्य...

    रमेश गौड़ कश्यप का कैराना में पुष्प मालाओं से भव्य अभिनंदन

    Kairana News
    Kairana News: रमेश गौड़ कश्यप का कैराना में पुष्प मालाओं से भव्य अभिनंदन

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी क्षेत्र के उपाध्यक्ष रमेश गौड़ कश्यप का कैराना में समर्थकों ने पुष्प मालाएं पहनाकर भव्य अभिनंदन किया। वह उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में सदस्य नियुक्त होने पर पहली बार क्षेत्र में पहुंचे थे। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी क्षेत्र के उपाध्यक्ष रमेश गौड़ कश्यप अपने काफिले के साथ में कैराना पहुंचे। उन्हें हाल ही में उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में सदस्य बनाया गया है। कस्बे में कई स्थानों पर समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। Kairana News

    गांव कण्डेला के बस स्टैंड पर भी कश्यप समाज के लोगो भाजपा नेता का पुष्प मालाओं से अभिनंदन किया। वहीं, रमेश गौड़ कश्यप ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में सदस्य बनाए जाने पर वह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते है। वह अपने कर्तव्य का पूर्ण निष्ठा के साथ में निर्वहन करेंगे। साथ ही, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने भव्य अभिनंदन के लिए समर्थकों का भी आभार व्यक्त किया है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– Bribe: देवबंद से चकबंदी अधिकारी को 50 हजार रूपये की रिश्वत लेते पकड़ा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here