हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home कृषि अब किसानों की...

    अब किसानों की हर समस्या का होगा समाधान, एक्शन में कृषि मंत्री

    New Delhi
    New Delhi अब किसानों की हर समस्या का होगा समाधान, एक्शन में कृषि मंत्री

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रत्येक मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के पूसा परिसर में किसानों और किसान संगठनों से मुलाकात करेंगे। चौहान ने आज पूसा परिसर में किसानों और किसान संगठनों से मुलाकात की और उनकी शिकायत‌ तथा सुझावों को सुना। विभिन्न राज्यों के किसान संगठनों ने कृषि क्षेत्र में हुए सुधारों को महत्वपूर्ण बताया और उन्हें लागू करने के सुझाव दिए। इनमें किसान नेता धर्मपाल सिंह चौहान, सतेन्द्र सिंह तुगाना, रघुनाथ दादा पाटिल सहित कई किसान शामिल थे। केंद्रीय कृषि मंत्री ने आश्वस्त किया कि सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

    चौहान ने किसान संगठनों के साथ फसल बीमा, किसान सम्मान निधि, आवारा पशु, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी), खाद बीज सहित किसानों और कृषि से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने किसानों को सरकार के प्रयासों से अवगत भी कराया और केन्द्र सरकार के अब तक लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों और उनके लाभ के बारे में बताया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here