हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी आरटीओ गाजियाब...

    आरटीओ गाजियाबाद के.डी. सिंह गौर ने अमेरिका में लहराया भारत के साहित्य, संस्कृति का परचम

    Ghaziabad News
    Ghaziabad News: आरटीओ गाजियाबाद के.डी. सिंह गौर ने अमेरिका में लहराया भारत के साहित्य, संस्कृति का परचम

    आरटीओ गाजियाबाद ने मध्य अमेरिका के ग्वाटेमाला,होंडुरास और अल सल्वाडोर में किया भारतीय साहित्य और संस्कृति पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत

    गाजियाबाद(सच कहूं /रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: राजधानी दिल्ली से सटे हॉट सिटी में शुमार शहर गाजियाबाद के आरटीओ के.डी सिंह गौर ने अमेरिका में आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय भारतीय भाषा, साहित्य और संस्कृति का वैश्विक “परिदृश्य” परिभाषित किया। ग्वाटेमाला, होंडुरास और अल सल्वाडोर (मध्य अमेरिका) के संयुक्त भारतीय दूतावास में 24 सितंबर को प्रवासी भारतीय समुदाय के बीच आयोजित ” हिंदी भाषा, हमारी पहचान” विषयक कार्यक्रम में आरटीओ गाजियाबाद के.डी.सिंह गौर, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के रूप में सम्मिलित हुए थे। Ghaziabad News

    कार्यक्रम के आयोजक भारतीय राजदूत डॉ.मनोज महापात्र की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में आरटीओ के.डी. सिंह गौर ने भारत की राष्ट्रभाषा हिंदी पर सारगर्भित विचार रखे। आरटीओ के.डी.सिंह गौर ने बताया कि उपस्थित प्रवासी भारतीय समुदाय में अपनी भाषा हिंदी को लेकर रुचि और उत्साह, सुखद और आश्वस्त करने वाला था। भारत के विभिन्न प्रांतों से आकर ग्वाटेमाला में रह रहे, काम कर रहे भारतीयों को एक भाषा सूत्र में बंधे होने का अहसास ही उन्हे यहां अपनी अलग पहचान और सामुदायिकता का बोध कराता है।

    इस कार्यक्रम में, विगत 24 सितंबर को दूतावास द्वारा आयोजित हिंदी भाषी और अहिंदी भाषी प्रवासी भारतीयों के लिए निबंध, कविता, एवं अन्य प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्राप्त प्रतियोगियों को श्री सिंह के जरिए पुरस्कार वितरण भी किया गया। Ghaziabad News

    श्री सिंह और उनकी धर्मपत्नी प्रियंका सिंह के सम्मान में हुआ भव्य प्रतिभोज का आयोजन

    कार्यक्रम के बाद मनोज महापात्र ने मुख्य अथिति एवं मुख्य वक्ता के.डी. सिंह गौर और उनकी धर्मपत्नी प्रियंका सिंह के सम्मान में एक भव्य प्रीतिभोज का आयोजन भी किया। जिसमे ग्वाटेमाला के सभी सम्मानित प्रवासी भारतीय उद्योगपति, साहित्यकार, कलाकार, कवि और लेखक शामिल हुए। Ghaziabad News

    भारतीय साहित्य और संस्कृति के प्रसार की इस कड़ी में 25 सितंबर को ग्वाटेमाला की 348 साल पुरानी यूनिवर्सिटी सैन कार्लोस डी ग्वाटेमाला में विश्विद्यालय के छात्रों के बीच ” भारतीय भाषाएं, साहित्य और संस्कृति: वैश्विक परिदृश्य” विषय पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में श्री सिंह का अकादमिक व्याख्यान भी हुआ, जिसमे विश्विद्यालय प्रबंधन, विभागाध्यक्ष और भारतीय दूतावास के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में छात्र -छात्राओं की मौजूद रही।

    यह भी पढ़ें:– Kanpur News: बांग्लादेश को सात विकेट से हरा कर भारत ने किया क्लीन स्वीप

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here