हमसे जुड़े

Follow us

22.8 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा गन्नौर से निर...

    गन्नौर से निर्दलीय विधायक देवेंद्र कादियान ने पहले दिन से ही किया काम शुरू

    Kharkhoda News
    Ganaur News: गन्नौर से निर्दलीय विधायक देवेंद्र कादियान ने पहले दिन से ही किया काम शुरू

    खरखौदा (सच कहूं/हेमंत कुमार)। गन्नौर से निर्दलीय निवर्तमान विधायक देवेंद्र कादियान (Devender Kadyan) ने विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित होते ही पहले दिन ही शहर में काम करने के लिए शहर वासियों के बीच पहुंच गए। सुबह उन्होंने शहर के विभिन्न चौक चौराहे पर व आसपास क्षेत्र में कूड़े के ढेर दिखाई दिए। वहीं पर उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर सफाई करने का काम शुरू कर दिया। Kharkhoda News

    संबंधित विभाग को शहर में साफ सफाई करके चकाचंद करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि गन्नौर की जनता ने उन्हें विधानसभा में चुन कर भेजा है। इसलिए कि वह क्षेत्र के कामों को पूरा करवाए। इस लिए पूरी जिम्मेदारी से उन्होंने पहले दिन से ही काम करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह पूरी ईमानदारी व मेहनत से क्षेत्र में विकास करवाने का काम करेंगे।

    निर्दलीय विधायक ने भाजपा को समर्थन देने का किया ऐलान | Kharkhoda News

    गन्नौर के चिराग गार्डन में आयोजित समर्थकों के साथ विचार विमर्श करने के बाद विधायक देवेंद्र कादियान ने प्रदेश में पूर्ण बहुमत से बनी भाजपा की सरकार को समर्थन देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि गन्नौर विधानसभा क्षेत्र के विकास व तरक्की के लिए प्रदेश में नवनिर्वाचित भाजपा सरकार को समर्थन दे रहे हैं। जनता के हित में किए गए फैसलों में वह हमेशा सरकार के साथ खड़े रहेंगे। यदि उन्होंने किसानों के साथ कोई भी गलत कदम उठाने का काम किया तो उनका इस्तीफा हमेशा उनकी जेब में रहेगा। क्योंकि वे सरकार द्वारा जनता के साथ किया गया गलत कदम का कभी भी समर्थन नहीं करेंगे। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:–  National Livestock Scheme: ”कृषि एवं पशुपालन में नवीन तकनीक अपनाने पर जोर”

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here