हमसे जुड़े

Follow us

28.6 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी दीपावली महोत्...

    दीपावली महोत्सव विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

    Mirapur News
    Mirapur News: दीपावली महोत्सव विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

    मीरापुर (सच कहूं/कोमल प्रजापति)। Mirapur News: शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। छात्राओं ने इस अवसर पर सुंदर और पारंपरिक रंगोली सजाकर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर सभी शिक्षकों और छात्रों के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें यूकेजी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। कक्षा 4, 5, 6 और 7 की छात्राओं ने रामायण का सुंदर चित्रण प्रस्तुत किया, जिसने सभी को भारतीय संस्कृति से जोड़ दिया। Mirapur News

    कार्यक्रम का संचालन कक्षा 9 की छात्रा तिथि शर्मा ने किया। उन्होंने शिक्षकों के लिए रामायण से जुड़े रोचक प्रश्न पूछे और मनोरंजक गतिविधियाँ भी कराईं। संगीत शिक्षक जयसिंह और छात्रा आयात ने अपनी गायकी से वातावरण में आनंद भर दिया, जबकि पेंटिंग शिक्षिका सृष्टि चौधरी ने शानदार सजावट की।विद्यालय के चेयरमैन सुशील कुमार शर्मा, डायरेक्टर राजेश शर्मा और मैनेजर शिखा शर्मा एवं गीता शर्मा द्वारा सभी शिक्षकों, वाहन चालकों और कर्मचारियों को दीपावली के अवसर पर उपहार दिए गए। Mirapur News

    प्रधानाचार्य पुनीत राजपूत ने सभी को इस कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई दी और दीपावली का त्योहार पारंपरिक तरीके से मनाने का संदेश दिया।पारंपरिक वेशभूषा में उत्कृष्टता के लिए शिक्षिकाओं में पूनम सैनी और शिक्षकों में शिवम धिमान को पुरस्कृत किया गया, जिन्होंने अपनी वेशभूषा से सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस आयोजन को सफल बनाने में दीप्ति व्यास, पूनम शर्मा, राशि अरोड़ा, दिव्या गर्ग, सोनी गर्ग, विभूति कौशिक, संगीता शर्मा, संगीता चौधरी, अरिबा, ज्योति शर्मा और रिंकी का विशेष योगदान रहा। विद्यालय में इस कार्यक्रम ने सभी को दीपावली के पारंपरिक रंगों से सराबोर कर दिया। Mirapur News

    यह भी पढ़ें:– Fire: फर्नीचर फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुक्सान

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here