हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    Road Accident: भाईदूज लेकर जा रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत

    Kairana News
    Kairana News: भाईदूज लेकर जा रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत

    नेशनल हाइवे-709 एड़ी पर भूरा रोड के सामने स्थित फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आया युवक

    • युवक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    कैराना(सच कहूँ न्यूज़)। Road Accident: बहन के घर भाईदूज लेकर जा रहे बाइक सवार युवक की तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। Kairana News

    शुक्रवार को जनपद मुजफ्फरनगर के मीरापुर खुर्द निवासी मोहित (32) पुत्र सुरेश बाइक पर सवार होकर पानीपत अपनी बहन के यहां भाईदूज लेकर जा रहा था। दोपहर बाद करीब तीन बजे जैसे ही वह नेशनल हाइवे-709एड़ी पर झिंझाना रोड के सामने स्थित फ्लाईओवर पर पहुंचा, तभी उसकी बाइक सामने से आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गई। कार की टक्कर से युवक सड़क पर जा गिरा और गम्भीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद आरोपी कार चालक ने ही एम्बुलेंस-108 पर मामले की सूचना दी। कुछ देर बाद ही कोतवाली पुलिस व एम्बुलेंस-108 मौके पर पहुंची और गम्भीर रूप से घायल युवक को उपचार हेतु कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। बताया गया है कि अस्पताल पहुंचते ही युवक की मौत हो गई। Kairana News

    हादसे की सूचना मृतक के परिजनों व रिश्तेदारों को दी गई, जिस पर पानीपत से युवक का बहनोई अस्पताल में पहुंचा। युवक को मृत अवस्था में देखकर उसके बहनोई के पैरों तले से जमीन खिसक गई। वह अस्पताल में ही दहाड़े मारकर रोने लगा। अस्पताल में मौजूद लोगो ने उसे बामुश्किल चुप कराया। बाद में पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में युवक की मौत से रिश्तेदारों व परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। वहीं, पुलिस ने आरोपी चालक को कार समेत हिरासत में ले लिया है।

    रॉंग साइड चले जाने के कारण हादसे का शिकार हुआ युवक | Kairana News

    शुक्रवार को पानीपत अपनी बहन के घर भाईदूज लेकर जा रहा बाइक सवार युवक हादसे का शिकार हो गया। बताया गया है कि युवक पानीपत की ओर रॉंग साइड में जा रहा था। भूरा रोड के सामने स्थित फ्लाईओवर के ऊपर युवक की बाइक सामने से आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गई। हालांकि यह स्पष्ट नही हो पाया कि आखिर पानीपत जा रहा युवक फ्लाईओवर पर गलत दिशा में कैसे पहुंचा। युवक ने सिर पर हेलमेट पहन रखा था, लेकिन सीने में गम्भीर चोट की वजह से उसकी मौत होना बताया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें:– Nainital Road Accident: दो कारों में टक्कर में माँ और बेटे की मौत, पत्नी गंभीर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here