हमसे जुड़े

Follow us

15.5 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home देश कश्मीर में दो...

    कश्मीर में दो जगहों पर मुठभेड़, बांदीपोरा में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को किया ढेर

    Srinagar:
    Srinagar: कश्मीर में दो जगहों पर मुठभेड़, बांदीपोरा में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को किया ढेर

    श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में चल रही मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक अज्ञात आतंकवादी को मार गिराया। सेना ने बुधवार को बताया कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। वहीं, बांदीपोरा अभियान मंगलवार को अपराह्न में चुंटावाड़ी कैतसन इलाके में शुरू हुआ। सेना के मुताबिक संयुक्त बलों ने खुफिया सूचनाओं के आधार पर घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।

    अधिकारियों ने कहा, ह्लघेराबंदी किए जाने के दौरान आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका प्रभावी ढंग से जवाब दिया गया। इसके बाद हुई मुठभेड़ में अब तक एक आतंकवादी मारा गया है।ह्व उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान सुरक्षाकर्मियों को कुछ चोटें भी आई हैं। सेना की श्रीनगर चिनार कोर ने एक्स पर पोस्ट में बांदीपोरा में एक आतंकवादी के मारे जाने की पुष्टि की और कहा कि अभियान जारी है। कुपवाड़ा जिले के लोलाब इलाके में मंगलवार देर रात एक अलग मुठभेड़ हुई। इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ शुरू हुई। अधिकारियों ने कहा, ‘सुरक्षा बल आतंकवादियों की तलाश कर रहे हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here