हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान पुराने प्रकरण...

    पुराने प्रकरण में वांछित स्थाई वारंटी गिरफ्तार

    Sadulpur News

    सादुलपुर (ओमप्रकाश)। पुलिस ने राजगढ़ थाने में दर्ज पुराने प्रकरण में फरार चल रहे एक वांछित स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। मंगलवार सुबह 8 बजे मिली जानकारी में वांछित स्थाई वारंटी संदीप उर्फ कालू पुत्र कुरडाराम निवासी सिघानी पीएस लुहारू जिला भिवानी हरियाणा, जो कि फरार चल रहा था, जिसे पुलिस थाना राजगढ़ के पुराने प्रकरण मेंं गिरफ्तार किया गया। Sadulpur News

    जिला पुलिस अधीक्षक चूरू यादव आईपीएस ने बताया कि अतिरिक्त महानिदेशक अपराध शाखा राज जयपुर द्वारा वांछित अपराधियों की धरपक्कड़ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत किशोरी लाल आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़, निश्चय प्रसाद एम सहायक पुलिस अधीक्षक वृत्त राजगढ़ के निकट सुपरवीजन में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु सुभाषचन्द्र पुनि थानाधिकारी पुलिस थाना साइबर चूरू व प्रभारी डीएसटी के सुपरविजन में गठित टीम में महिपाल सउनि मय संजय कुमार हैडकानि, मंगलसिह कानि व नरेश कुमार कानि पुलिस लाईन चूरू द्वारा पुलिस थाना राजगढ़ के प्रकरण में वांछित स्थाई वारंटी संदीप उर्फ कालृ पुत्र कुरडाराम जाट उम्र 30 साल निवासी सिघानी पीएस लुहारू जिला भिवानी हरियाणा को पुलिस टीम के अथक प्रयासों से गिरफ्तार किया गया है। Sadulpur News

    Hanumangarh News: कृषि भूमि बेचने के नाम पर हड़पे 1 करोड़ 90 लाख रुपए

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here