हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home खेल National Cham...

    National Championships: ओडिशा पुडुचेरी, झारखंड और महाराष्ट्र जीते

    National Championships
    National Championships: ओडिशा पुडुचेरी, झारखंड और महाराष्ट्र जीते

    National Championships: चेन्नई (एजेंसी)। 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के सातवें दिन हॉकी एसोसिएशन आॅफ ओडिशा, पुडुचेरी, झारखंड और महाराष्ट्र ने अपने-अपने पूल मैचों में जीत दर्ज की।  मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में आयोजित दिन के पहले मुकाबले में हॉकी एसोसिएशन आॅफ ओडिशा ने पूल ई में अरुणाचल को 9-0 से हराया। ओडिशा के लिए अमनदीप लाकड़ा ने (पांचवें, 25वें), अजय कुमार एक्का ने (15वें, 50वें) और केरोबिन लाकड़ा ने (47वें, 53वें) ने दो-दो गोल किए। जबकि नीलम संजीव जेस ने (11वें), प्रताप लाकड़ा ने (23वें) और सुदीप चिरमाको ने (35वें) मिनट में एक-एक गोल किया।

    दूसरे मैच में पुडुचेरी ने हॉकी राजस्थान को 13-2 से हराया। पुडुचेरी हॉकी के लिए टी. अरुण कुमार ने (तीसरे, 21वें, 25वें, 26वें), महेंद्रन पी (दूसरे, सातवें, 29वें, 32वें) और आर रंजीत (आठवें, 37वें, 42वें, 50वें) ने चार-चार गोल किए, जबकि कप्तान वीरथमिजान वी ने(55ह्ण) मिनट में गोल किया। वहीं हॉकी राजस्थान के लिए कप्तान वीरेंद्र सिंह ने (15वें) और केशव पांडे ने (47वें) ने गोल किए।

    पूल जी में झारखंड ने गुजरात को 18-2 से हराया। हॉकी झारखंड के लिए आतिश डोडराई (नौवें, 11वें, 49वें, 60वें) चार गोल किए, जबकि दिलबर बारला ने (दो, 16वें, 38वें) और कप्तान साइमन बद्रा ने(18वें, 23वें, 42वें) हैट्रिक बनाई। दानियाल सोय ने (37वें, 45वें) दो गोल किए, साथ ही जुनुल पूर्ति ने (17वें), सुनील जाक्सा ने (26वें), बिरसा ओरेया ने (28वें), माइकल टोपनो ने (31वें), अनुरुद्ध भेंगरा ने (34वें) और जोसेफ टोपनो ने (59वें) मिनट में गोल किए। वहीं हॉकी गुजरात के लिए मीत गजेरा ने (पांववें) और नील अजय पटेल ने (25वें) मिनट गोल किए।

    पूल जी के एक अन्य मुकाबले में महाराष्ट्र ने गोवा को 5-0 से हराया। मैच के पहले हाफ में सभी पांच गोल किए गए, जिसमें कप्तान देविन्दर सुनील वाल्मीकि ने (दूसरे) महाराष्ट्र को शुरूआती बढ़त दिलाई। इसके बाद प्रताप शिंदे ने (17वें), आदित्य लालगे ने (21वें), अनिकेत गुरव ने (23वें) और अजिंक्य जाधव नें (26वें) मिनट में गोल दागे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here