हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश Haryana Metro...

    Haryana Metro News: खुशखबरी! अब हरियाणा के इन जिलों में दौड़ेगी मेट्रो, 17 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे, जानें रूट

    Haryana Metro News
    Haryana Metro News

    Haryana Metro News: खिजराबाद,सच कहूं न्यूज राजेन्द्र कुमार। हरियाणा में रेलवे स्टेशन और मेट्रो को लेकर हर रोज नई अपडेट आती रहती है, इसी को लेकर हरियाणा में अब दिल्ली से करनाल तक मेट्रो ट्रेन चलाने की अपडेट सामने आई है। आपको बता दे कि इस मेट्रो ट्रेन की रफ्तार चीते की तरह है यानी यह 160 किलोमीटर प्रति घंटा होगी और करीब 135 किलोमीटर यह सफर मात्र 45 मिनट में तय कर सकेगी।

    Garlic And Ghee: स्ट्रॉग इम्यूनिटी के लिए करें घी और लहसुन का सेवन, एक साथ खाने से मिलते हैं और भी फायदे ….

    ढाई घंटे का समय | Haryana Metro News

    आपको बता दे कि इस समय बस और कर से दिल्ली तक जाने में करीब ढाई घंटे का समय लगता है, लेकिन मेट्रो की शुरूआत से लोगों को काफी राहत मिल सकती है। यानि इस मेट्रो के चलने से समय और पैसे दोनों के बचत होगी।

    रैपिड रेल कॉरिडोर बनाने की मिली मंजूरी

    बता दें कि हरियाणा में करनाल तक रैपिड रेल कॉरिडोर बनाया जाना है। पहले इसे पानीपत तक बनाने की योजना थी, लेकिन पिछले दिनों दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बैठक में इसे करनाल तक विस्तार करने की मंजूरी दी गई है। इसके लिए सर्वे किया जाएगा और इसकी संभावनाएं भी तलाशी जाएगी।

    चीते की रफ्तार से दौड़ेगी मेट्रो

    जानकारी के लिए बता दे की नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर टीजर शेयर किया है। इसमें दावा किया गया है कि भविष्य में जो मेट्रो प्रोजेक्ट बनेगे, उसमें रैपिड़ मेट्रो चीते की रफ्तार से दौड़ेगी।

    दिल्ली से करनाल तक 17 मेट्रो स्टेशन बनाएं जाएंगे

    आपको बता दे कि दिल्ली पानीपत रैपिड मेट्रो रेल लाइन पर करनाल तक 17 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। इसमें करनाल में तीन स्टेशन बनाए जाएंगे। दिल्ली करनाल रैपिड मेट्रो रेल ट्रांजिट सिस्टम को लेकर धरातल पर काम शुरू हो चुका है। ट्रेन के रूट और उसके स्टेशन चिन्हित करने का काम भी शुरू कर दिया जाएगा। वहीं मेट्रो में एक बार में ढाई सौ लोग सफर कर सकेंगे है। यह ट्रेन 6 से 10 मिनट के अंदर सर्विस के लिए उपलब्ध रहेगी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here