हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश Breaking News...

    Breaking News: भारत के इस राज्य में भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग

    Earthquake
    Earthquake भारत के इस राज्य में भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग

    Earthquake:  हैदराबाद (एजेंसी) तेलंगाना के मुलुगु जिले में बुधवार सुबह भूकंप के तीव्र झटके महसूस किये गये। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र (एनसीएस) के अनुसार, हैदराबाद, रंगा रेड्डी, वारंगल, सिद्दीपेट, हनुमकोंडा और खम्मम सहित राज्य के विभिन्न जिलों में कई स्थानों पर सुबह करीब 07.27 बजे आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 मापी गयी। भूकंप का केन्द्र जमीन की सतह 18.44 उत्तरी अक्षांश और 80.24 पूर्वी देशांतर में 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। तेलंगाना के मौसम वैज्ञानिक ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘पिछले 20 वर्षों में पहली बार राज्य में इतना शक्तिशाली भूकंप आया, जिसका केंद्र मुलुगु में था और तीव्रता 5.3 थी। उन्होंने बताया कि राज्य भर भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप के कारण लोग घरों से बाहर निकल आए।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here