अमृतसर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब पुलिस की सतर्कता के चलते आज शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हमले की साजिश नाकाम हो गई। सुखबीर बादल श्री हरमिंदर साहिब के बाहर मौजूद थे। मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह एक व्यक्ति ने सुखबीर बादल के नजदीक पहुंचकर अपनी पिस्तोल एकदम निकालकर गोली चला दी। पंजाब पुलिस ने पहले ही सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए हुए थे। पुलिस जवानों ने बहुत सतर्कता से कार्रवाई करते हुए हमलावर को काबू कर लिया और किसी भी तरह के जानी नुक्सान से बचाव हो गया। इस घटना की खबर आग की तरह फैल गई पर साथ ही पंजाब पुलिस की सतर्कता की भी चर्चा होने लगी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जहां सुखबीर बादल पर हुए हमले की निंदा की है वहीं पुलिस की तरफ से तेजी के साथ की गई कार्रवाई की सराहना भी की है। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को इस मामले की तुरंत जांच करके रिपोर्ट पेश करने की भी हिदायत दी है। वहीं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता कैप्टन अमरिन्द्र सिंह ने भी सुखबीर बादल पर हुए हमले की निंदा की है।
ताजा खबर
HPV Vaccine: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने लाडवा से किया प्रदेशभर में एचपीवी वैक्सीन का शुभारंभ
बेटियों के स्वास्थ्य और आ...
बजट सत्र की व्यस्तता के बीच विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सुनी जन समस्याएं
होली से पहले कल्याण फार्म...
Road Accident News: फतेहाबाद में फुटबॉल खिलाड़ियों से भरी गाड़ी पलटी
एक खिलाड़ी का पैर टूटा, पा...
श्रेष्ठ से सर्वश्रेष्ठ की ओर जाना ही जीवन का लक्ष्य: यशपाल पंवार
सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्व...
मेलजोल केवल सामाजिक विकल्प नहीं, बल्कि नैतिक जिम्मेदारी: अतहर शम्सी
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
ठगी के लिए विदेश में बैठे साइबर ठगों के तीन साथी काबू
कब्जा से 11 मोबाइल फोन, 4...
एसआईआर नोटिस निस्तारण हेतु मदरसा इशा-अतुल-इस्लाम में लगा कैंप
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
थाना समाधान दिवस में तहसीलदार व सीओ ने सुनी जनसमस्याएं
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने से ‘आप’ को निशाना बनाने की साजिश बेनकाब: भगवंत सिंह मान
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ...















