हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    Youth Congress Protest: यूथ कांग्रेस ने किया मुकदमा दर्ज करने का विरोध, सीएम का पुतला दहन

    Youth Congress Protest
    Youth Congress Protest: यूथ कांग्रेस ने किया मुकदमा दर्ज करने का विरोध, सीएम का पुतला दहन

    यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कलक्ट्रेट के समक्ष किया विरोध-प्रदर्शन

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। बाड़मेर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विवादित बयान देने वाले संगरिया से कांग्रेस विधायक और यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया के खिलाफ बाड़मेर के सेड़वा थाना में मुकदमा दर्ज करने के विरोध में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उक्त मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो विधानसभा का घेराव किया जाएगा। Youth Congress Protest

    यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया ने बाड़मेर में युवा कांग्रेस के निजी कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपने निजी विचार रखे थे। उसके लिए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार को केस दर्ज करना ही है तो बांदीकुई के विधायक भागचंद टांकड़ा के खिलाफ दर्ज किया जाए, जिन्होंने एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर गाड़ी चढ़ाने की बात कही थी। लेकिन सरकार ने उन पर केस दर्ज नहीं किया।

    युवा कांग्रेस 16-17 को राजस्थान विस का घेराव करेगा | Youth Congress Protest

    सरकार ने युवा कांग्रेस के निजी कार्यक्रम में अपने निजी विचार रखने वाले यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। यूथ कांग्रेस का कार्यकर्ता इसकी घोर निंदा करता है। उन्होंने यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के विवादित बयान पर सफाई देते हुए कहा कि पूनिया ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं व आमजन की बात नहीं सुनने पर अधिकारियों को सही करने की बात कही थी। उसी बात को लेकर पर्ची सरकार ने पूनिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

    यह सरकार मुकदमों, लाठियों, गोलियों से विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है। अगर अधिकारी वास्तव में किसी आमजन के साथ बदतमीजी करेगा तो उस अधिकारी को ठीक करने का काम किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि सरकार इस केस को वापस ले। अन्यथा युवा कांग्रेस का कार्यकर्ता 16-17 दिसम्बर को राजस्थान की विधानसभा का घेराव करेगा। इस मौके पर अश्विनी पारीक, यश चिलाना सहित यूथ कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद थे। Youth Congress Protest

    Rajasthan Youth Icon Award: ‘राजस्थान यूथ आइकॉन अवार्ड’ के लिए आवेदन आमंत्रित

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here