हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home कैथल Gita Mahotsav...

    Gita Mahotsav: कैथल से आधे किराये पर जा सकेंगे गीता जयंती महोत्सव में

    Kaithal News
    Kaithal News: कैथल से आधे किराये पर जा सकेंगे गीता जयंती महोत्सव में

    गीता महोत्सव में जाने वाले यात्रियों को दिए जाएंगे कूपन| Kaithal News

    कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। International Gita Mahotsav: कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव को लेकर रोडवेज विभाग द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल बस चलाई जाएंगी। कैथल डिपो से आधा किराया माफ़ी के आदेश जारी हुए हैं। यात्रियों को सामान्य टिकट के स्थान पर मुख्यालय से प्राप्त कूपन दिए जाएंगे। कैथल में शुक्रवार से ये सुविधा मिलनी शुरू हो गयी है हालाँकि पहले दिन यात्रियों का कोई ख़ास रुझान इस और नहीं दिखा। जिन यात्रियों को किराये में पहले से ही 50 प्रतिशत तक छूट प्राप्त है, उनको यह सुविधा नहीं मिलेगी। 16 दिसंबर तक जनता को ये सुविधा मिलेगी। गीता महोत्सव को देखने के लिए अधिक से अधिक लोग जा सके और इस आयोजन का आनंद उठा सकें, इसके लिए रोडवेज ने यह सुविधा यात्रियों को दी है। Kaithal News

    सामान्य बसों में कुरुक्षेत्र के लिए यात्रियों से 40 रुपए किराया लिया जाता है, लेकिन अब 20 रुपए के फ्री कूपन यात्रियों को दिए जाएंगे। बता दें कि कुरुक्षेत्र के ब्राह्मसरोवर पर अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं। जहां पर देश व विदेश से काफी लोग समारोह में पहुंच रहे हैं। गीता जयंती का अधिक से अधिक लोग लाभ उठा सकें इसलिए ये सुविधा रोडवेज द्वारा प्रदान की गयी है। Kaithal News

    कुरुक्षेत्र में चल रहे गीता जयंती समारोह में जाने वाले लोगों के लिए विभाग द्वारा स्पेशल बस चलाई जाएगी। इसमें यात्रियों को कूपन दिए जाएंगे और उनका आधा किराया लगेगा। यात्रियों की संख्या के आधार पर ही स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा।
                                                                                  -कमलजीत चहल, रोडवेज महाप्रबंधक कैथल

    यह भी पढ़ें:– Punjab Winter Holidays: पंजाब वासियों के लिए बड़ी खबर, सर्दियों की छुट्टियों का हुआ ऐलान, पढ़ें पूरी जानकारी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here