हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home सरसा हरियाणा स्टेट...

    हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो सिरसा यूनिट की टीम ने नशा तस्करो से खुलवाए राज और रेलवे पार्सलों से किया भारी मात्रा में गांजा बरामद

    Sirsa News
    Sirsa News: हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो सिरसा यूनिट की टीम ने नशा तस्करो से खुलवाए राज और रेलवे पार्सलों से किया भारी मात्रा में गांजा बरामद

    अभी तक हो चुकी 157 किलोग्राम गांजा की बरामदगी

    सिरसा (सच कहूँ न्यूज़)। Sirsa News: हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख/पुलिस महानिदेशक श्री ओ.पी.सिंह, आई.पी.एस के नेतृत्व व पुलिस अधीक्षक श्री मोहित हांडा व सुश्री पंखुड़ी कुमार के दिशा निर्देशों अनुसार समूचे हरियाणा में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट सिरसा ने सूचना के आधार पर फतेहाबाद के बड़ोपल गांव के पास टॉप फैमिली ढाबा नेशनल हाई वे हिसार-फतेहाबाद रोड से दिनांक 24 दिसंबर, 2024 को कार हुंडई मार्का वरना से दो युवको को 25 किलोग्राम गांजा सहित गिरफतार था। इन दोनों नशा तस्करों द्वारा रिमांड के दौरान उगलें थे राज। Sirsa News

    इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो युनिट सिरसा इन्चार्ज उप निरीक्षक तरसेम सिंह ने बतलाया कि गिरफ्तार किए गए राकेश कुमार पुत्र महावीर प्रसाद वासी गांव वड़वा थाना सिवानी व देवीलाल पुत्र कृष्ण कुमार वासी गांव खेड़ी वरखी थाना अग्रोहा को पेश अदालत करके पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। दौराने पुलिस रिमांड HSNCB की एक टीम उप निरीक्षक महावीर सिंह व एएसआई गुरलाल सिंह के नेतृत्व में दोनों गिरफ्तारशुदा युवकों को लेकर रेलवे स्टेशन नई दिल्ली पहुंची। दोनों नशा तस्करों की निशानदेही पर आज 132 किलोग्राम गांजा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया। दोनों आरोपियों द्वारा बड़ी चालाकी से गांजा को लकड़ी के फर्नीचर में पैकिंग करवाकर रेलवे पार्सल के माध्यम से मंगाया जाता था। Sirsa News

    जो अब तक इन दोनों आरोपियों से 157 किलोग्राम गांजा बरामद करके नशे के नेटवर्क का भंडाभोड किया गया है। गांजा नशीले पदार्थ की इतनी बड़ी खेप हरियाणा में हिसार, फतेहाबाद, सिरसा व अन्य जिलों में सप्लाई किया जाना था। हरियाणा एनसीबी यूनिट सिरसा इंचार्ज उप निरीक्षक तरसेम सिंह ने बतलाया कि दौराने पुलिस रिमांड सप्लायर आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जावेगा। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा की है कि अगर आपको कहीं पर भी नशा बिकता हुआ दिखाई दे तो हरियाणा एनसीबी के टॉल फ्री न० 90508-91508 पर बेफिक्र होकर सूचना दें, ताकि नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा जा सकें। आपकी दी हुई सूचना पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी एवं सूचना देने वाले का नाम पता किसी भी सूरत में उजागर नहीं किया जाएगा। Sirsa News

    यह भी पढ़ें:– WhatsApp: व्हाट्सएप के दोस्त ने महिला से की हजारों की ठगी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here