हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Tuesday, April 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा लाखों रुपये ह...

    लाखों रुपये हड़पने की आरोपी महिला को किया गिरफ्तार

    Sonipat News
    (सांकेतिक फोटो)

    फतेहाबाद (सच कहूँ/विनोद शर्मा)। Fatehabad News: तांत्रिक क्रिया कर फतेहाबाद के एक व्यक्ति से लाखों की नकदी व गहने हड़पने के मामले में कार्रवाई करते हुए शहर फतेहाबाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला के पास से एक हजार रुपये व सोने के गहने भी बरामद कर लिए है। गिरफ्तार महिला की पहचान सुनीता पत्नी कृष्ण कुमार निवासी धनौरी जिला कैथल के रूप में हुई है। महिला को अदालत में पेश कर हिसार जेल भेजा गया है। इस मामले में मुख्य आरोपी महिला के पति कृष्ण कुमार को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुका है। Fatehabad News

    थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि इस बारे पुलिस ने 11 नवंबर 2024 को मेन बाजार फतेहाबाद निवासी प्रमोद की शिकायत पर केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार वह जिला न्यायालय फतेहाबाद में समन स्टाफ में कार्यरत है। जनवरी 2023 में वह आरके कालोनी निवासी सुभाष चौहान के घर गया तो वहां कृष्ण उर्फ फतन व बब्बू पुत्र गोपी भी आ गए। इन लोगों ने कहा कि उनके पास जिन्न व पीर की शक्तियां हैं। वह जो भी रुपया, वस्तु निकालेगा, वह असली होगा। उसने कपड़े में से 600 रुपये निकालकर उसे दे दिए। इस तरह आरोपियों ने उसे विश्वास में ले लिया। इसके बाद आरोपी अलग-अलग बार कुल 1 लाख 60 हजार रुपये और 7 तोले सोने के गहने ले गया।

    शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपी से उसे एक काला लिफाफा दिया और कहा कि इसमें सोने, चांदी के गहने और रुपये हैं। समय से पहले लिफाफा खोला तो सब नकली हो जाएंगे। जब उसे आरोपियों पर शक हुआ तो उसने लिफाफा खोल लिया जिसमें नोट व गहने नकली थे। उसने आरोप लगाया था कि कृष्ण, उसकी पत्नी सुनीता व उसके चेले बब्बू ने उससे धोखाधड़ी कर पैसे व गहने हड़प लिए हैं। आरोपी ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर उसे व उसके परिवार को तांत्रिक क्रिया से मरवाने की भी धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी कृष्ण के बाद उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है। Fatehabad News

    यह भी पढ़ें:– दिल्ली में बनेगी भाजपा सरकार, मंत्री ने कर दिया बड़ा दावा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here