हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Narendra Modi: हजारों पुराने कायदे-कानून खत्म किए ताकि जीवन और कारोबार सुगम हो

    Narendra Modi

    Prime Minister Modi: नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उन्होंने भारत में जीवन और कारोबार में सुगमता के लिए हजारों की संख्या में नियम-कायदे खत्म किए हैं, जो समय के साथ पुराने पड़ गए थे, पर आश्चर्य है कि उनकी सरकार से पहले किसी ने इसकी चिंता नहीं की थी। वे यहां भारत मंडपम में एक परिचर्चा सम्मेलन के एक सत्र को संबोधित कर रहे थे। Narendra Modi

    उन्होंने कहा कि हमारा मकसद है… देश के लोगों को जीवन जीने में आसानी दो, कारोबार करने की आसानी दो, उड़ने के लिए खुला आसमान दो।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘एक दशक के भीतर, हमने लगभग 1,500 ऐसे कानूनों को समाप्त कर दिया, जो अपनी प्रासंगिकता खो चुके थे, जिनमें से कई ब्रिटिश काल के थे।’’ इस संबंध में उन्होंने बांस काटने से जुड़े कानून और आयकर विवरण प्रस्तुत करने की प्रक्रिया को आसान बनाने का विशेष रूप से उल्लेख किया।

    बांस काटने पर लोगों को जेल हो जाती थी

    मोदी ने कहा, ‘‘बांस पूर्वोत्तर में आदिवासी समुदायों के जीवन का एक अभिन्न अंग है। पहले, बांस काटने पर लोगों को जेल हो जाती थी, क्योंकि इसे पेड़ माना जाता था और इस पर पेड़ से संबंधित कानून लागू होते थे। हमने औपनिवेशिक काल के ऐसे कानूनों को समाप्त कर दिया। अब, आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने जैसी प्रक्रिया भी मिनटों में पूरी हो जाती है और कुछ ही दिनों में रिफंड जारी हो जाता है।’’

    मोदी ने कहा, ‘‘उनकी सरकार ‘छोटे तंत्र से बड़े काम के मंत्र’ पर काम करती है ताकि शासन-प्रशासन में कुशलता हो। आज भारत बहुत बड़े टारगेट्स रख पा रहा है, उनको अचीव कर रहा है… तो इसके मूल में एक खास मंत्र है। यह मंत्र है-मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्जिमम गवर्नेंस (न्यूनतम तंत्र, अधिकतम शासन-व्यवस्था)। यह कुशल और प्रभावी शासन व्यवस्था का मंत्र है। बीते एक दशक में हमने करीब 1,500 ऐसे कानूनों को खत्म किया है, जो अपना महत्व खो चुके थे। इनमें से बहुत सारे कानून अंग्रेजी शासन के दौरान बने थे।’’ Narendra Modi

    लोग 75 साल तक ऐसे कानून पर चुप क्यों थे

    प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मुझे उस समय की (पहले की) सरकार और नेताओं से कुछ कहना नहीं है, लेकिन मुझे ज्यादा तो इस लुटियन जमात पर आश्चर्य हो रहा है, ये खान मार्केट गैंग पर आश्चर्य हो रहा है। ये लोग 75 साल तक ऐसे कानून पर चुप क्यों थे। ये हमारी सरकार है, जिसने गुलामी के कालखंड के कानून को खत्म किया।’’

    प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी के भारत पर आज पूरी दुनिया की नजर है। दुनिया भर के लोग भारत आना चाहते हैं, भारत को जानना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आज भारत, दुनिया का वह देश है, जहां लगातार उत्साहजनक समाचार बन रहे हैं। ये समाचार गढ़ने नहीं पड़ रहे हैं। जहां हर रोज नए रिकॉर्ड बन रहे हैं, कुछ न कुछ नया हो रहा है।’’ PM Modi

    ‘‘हमारी सरकार ‘छोटे तंत्र से बड़े काम के मंत्र’ पर काम करती है ताकि शासन-प्रशासन में कुशलता हो। आज भारत बहुत बड़े टारगेट्स रख पा रहा है, उनको अचीव कर रहा है… तो इसके मूल में एक खास मंत्र है। यह मंत्र है-मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्जिमम गवर्नेंस (न्यूनतम तंत्र, अधिकतम शासन-व्यवस्था)। Narendra Modi

    चमोली हिमस्खलन मामला: राहत बचाव कार्य की ली जानकारी

    देहरादून (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भारत- तिब्बत चीन सीमा पर माणा गांव में सड़क निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन में फंसे श्रमिकों के बचाव के लिए चलाए जा रहे राहत अभियान के बारे में जानकारी ली। धामी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर बात कर जनपद चमोली के माणा में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए चलाए जा रहे राहत एवं बचाव अभियान के बारे में जानकारी ली। साथ ही, उन्होंने प्रदेश में हो रही बारिश और हिमपात की स्थिति पर भी विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार की ओर से किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हर संभव सहायता प्रदान किए जाने का आश्वासन दिया।’’ Narendra Modi

    Ambala Court Firing: कोर्ट में पेशी पर आए युवक पर फायरिंग, शहर में हड़कंप

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here