हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home कैथल कैथल मे ज्योत...

    कैथल मे ज्योति सैनी बनी भाजपा की नई जिलाध्यक्ष

    Kaithal
    Kaithal कैथल मे ज्योति सैनी बनी भाजपा की नई जिलाध्यक्ष

    कैथल, सच कहूं /कुलदीप नैन | हरियाणा में बीजेपी ने सोमवार को नये जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा की | इस दौरान पार्टी ने 27 जिलाध्यक्ष बनाये जिनमें चार महिलाएं शामिल हैं | पार्टी ने रेवाड़ी में वंदना पोपली, हिसार में आशा खेदड़, डबवाली में रेणु शर्मा और कैथल में ज्योति सैनी को कमान दी है | रविवार को पार्टी ने जिलाध्यक्ष के लिए आवेदन मांगे थे। रविवार देर रात तक पार्टी के नेताओं ने जिलाध्यक्षों के नामों पर चर्चा की। कैथल से भारतीय जनता पार्टी ने महिला मोर्चा की अध्यक्ष रह चुकी ज्योति सैनी को अब नया जिलाध्यक्ष बनाया है। उनको यह पद सक्रिय कार्यकर्ता व नेता होने और उनके कार्यों के आधार पर दिया गया। जिला प्रभारी अमरपाल राणा और जिला चुनाव अधिकारी रवि बतान ने बताया कि जिला अध्यक्ष का चयन समझौते और संगठनात्मक संतुलन के आधार पर किया गया। जिलाध्यक्ष बनने पर ज्योति सैनी ने हाईकमान और स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। वहीं भाजपा के जिला कार्यालय कपिल कमल में उन्हें बधाई देने वालों की भीड़ लगी रही।

    2014 से पार्टी से जुडी है

    बता दे कि ज्योति सैनी गुजरात से सबंध रखती है | वर्ष 1998 में उनकी शादी कैथल में कृष्ण के साथ हुई | तब से लेकर वे कैथल में ही रह रही है | वर्तमान में कैथल के रामनगर में उनका आवास है | सैनी ने गुजरात से ही एलएलबी की हुई है | ज्योति सैनी 2014 के चुनाव से पहले भाजपा के साथ जुडी और तब से लेकर अब तक वे पार्टी में सक्रिय सदस्य के रूप में कार्य कर रही है | सैनी इससे पहले वे प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री रह चुकी है इसके बाद महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष और दो बार उपाध्यक्ष रह चुकी है |

    2016 से 2022 तक पार्षद रह चुकी है ज्योति सैनी

    हरियाणा सरकार की ओर से उन्हें उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की डायरेक्टर भी बनाया गया। पार्टी ने उनकी कार्यशैली और साफ छवी को देखते हुए ही जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है | बीते नगर निकाय चुनाव में वर्ष 2016 से लेकर 2022 तक ज्योति सैनी पार्षद रह चुकी हैं। यह जिले में भाजपा की पहली महिला जिला अध्यक्ष बनी है। बता दें कि रविवार को जिलाध्यक्ष के लिए 43 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था, लेकिन शाम के समय सभी मे अपना नामांकन वापस ले लिया और पार्टी हाइकमान पर जिलाध्यक्ष बनाने का फैसला छोड़ दिया।

    सभी को साथ लेकर करेगे काम : ज्योति सैनी

    नई चुनी गई जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि जो भी भाजपा संगठन आदेश करेगा उसके अनुसार ही वे आगे कार्य करेगी | कैथल में भाजपा पार्टी को उपर उठाने के लिए उन्होंने कहा कि वे 36 बिरादरी को साथ लेकर काम करेगी | पार्टी के पदाधिकारियो को साथ लेकर जमीन पर काम करेगे | सभी कार्यकर्ताओ को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेगे | सीएम नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश तरक्की कर रहा है | हरियाणा में चहुओर विकास हो रहा है |

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here