हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home अन्य खबरें योगी के दौरे ...

    योगी के दौरे से पहले गैंगरेप विक्ट‍िम जबर्दस्ती डिस्चार्ज

    Gangrape Victim, Hospital, Discharge, CM, Yogi Adityanath

    इलाहाबाद: योगी आदित्यनाथ रविवार को इलाहाबाद के दौरे पर हैं। सीएम के इंस्पेक्शन से घबराए जिला महिला चिकित्सालय (डफरिन) एडमिनिस्ट्रेशन ने शनिवार को जसरा की गैंगरेप विक्टिम 7 साल की बच्ची को जबर्दस्ती डिस्चार्ज कर दिया।

    एडमिनिस्ट्रेशन डर, कहीं योगी विक्टिम से बात न कर लें

    विक्टिम की मां का कहना है कि शुक्रवार तक डॉक्टर कह रहे थे कि बच्ची को ठीक होने में वक्त लगेगा, लेकिन शनिवार को अचानक उसे डिस्चार्ज कर दिया। बता दें, योगी अपने हर दौरे में सरकारी हॉस्पिटल्स का इंस्पेक्शन करते हैं। चर्चा है कि हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन को डर था कि कहीं योगी गैंगरेप विक्टिम से बात न कर लें। इसलिए आनन-फानन में उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।