हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान सीबीआई ने 2.4...

    सीबीआई ने 2.4 लाख रुपये की रिश्वत के मामले में पावर ग्रिड के वरिष्ठ महाप्रबंधक और एक निजी कंपनी के उप महाप्रबंधक सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया

    Mumbai News
    Mumbai News: एसीबी ने मंत्रालय में एफडीए क्लर्क को 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। Jaipur News: केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, एक केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम के वरिष्ठ महाप्रबंधक (Sr. GM) और मुंबई स्थित एक निजी कंपनी के उप महाप्रबंधक सहित दो आरोपियों को 2.4 लाख रुपये की रिश्वत का लेन-देन होते ही गिरफ्तार किया है, जो निजी कंपनी के आरोपी उप महाप्रबंधक द्वारा उक्त वरिष्ठ महाप्रबंधक को दी गई थी। यह रिश्वत कथित तौर पर निजी कंपनी को दी गई सार्वजनिक क्षेत्र केउपक्रम की संविदा से संबंधित बिलों के प्रसंस्करण और पास करने में अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए दी गई थी। Jaipur News

    सीबीआई ने दिनांक 19.03.2025 को अजमेर में पदस्थ पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ महाप्रबंधक, मुम्बई स्थित एक निजी कम्पनी, उक्त निजी कम्पनी के चार प्रतिनिधियों तथा अन्य अज्ञात व्यक्तियों सहित 06 आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया था। आरोप था कि पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड का आरोपी लोक सेवक, अवैध परितोषण के बदले में निजी कम्पनी के आरोपी प्रतिनिधियों के साथ मिलीभगत कर, आरोपी निजी कम्पनी को दी गई पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की संविदा से संबंधित बिलों के प्रसंस्करण तथा उन्हें पास करने में अनुचित लाभ पहुंचा रहा था। यह भी आरोप था कि परस्पर बातचीत होने के बाद, निजी कम्पनी के आरोपी प्रतिनिधि ने रिश्वत की राशि देने के लिए दिनांक 19.03.2025 को सीकर में एक निश्चित स्थान पर आरोपी लोक सेवक से मिलने का निर्णय लिया। Jaipur News

    सीबीआई ने जाल बिछाया तथा निजी कम्पनी के आरोपी प्रतिनिधि (डीजीएम) से 2.4 लाख रुपये की रिश्वत राशि स्वीकार करते ही पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के आरोपी वरिष्ठ महाप्रबंधक को रंगे हाथों पकड़ लिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीकर, जयपुर और मोहाली में आरोपियों के आवासीय और आधिकारिक परिसरों में सीबीआई द्वारा तलाशी ली जा रही है, जिसके परिणामस्वरूप कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस बरामद हुए हैं। अन्वेषण जारी है। Jaipur News

    यह भी पढ़ें:– Traffic Challan: डीजे लगी जुगाड़ गाड़ी का 33 हजार का चालान कर किया इम्पाउंड