हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश कुरुक्षेत्र क...

    कुरुक्षेत्र का यह पुलिस कर्मचारी सरसा की युवती से शादी करके बन गया चर्चा का विषय!

    Sirsa News
    कुरुक्षेत्र का यह पुलिस कर्मचारी सरसा की युवती से शादी करके बन गया चर्चा का विषय!

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। कुरुक्षेत्र के एक पुलिस कर्मचारी सत्यदेव आर्य ने सरसा के गांव केलनिया की एमटेक पास युवती सुमन के साथ बिना दहेज की शादी कर समाज के सामने मिसाल पेश की है। उन्होंने विवाह में शुगन के तौर पर केवल एक रुपया और नारियल लिया। इस विवाह की चर्चा चारों ओर है। Sirsa News

    उल्लेखनीय है कि सत्यदेव आर्य का पूरा परिवार आर्य समाज से जुड़ा है। उनके छोटे भाई डॉ. जयदेव आर्य प्रजापति की शिक्षा भी गुरुकुल कुरुक्षेत्र व गुरुकुल बडताना से हुई है जो हरियाणा पुलिस में अपनी सेवा दे रहे हैं। इनके पिता बलजीत आर्य प्रजापति समाज के उप-प्रधान भी है। नवदंपती को आशीर्वाद देने के लिए थानेसर विधायक अशोक कुमार अरोड़ा, सासंद कुरुक्षेत्र नवीन जिंदल व पशुधन विकास बोर्ड चेयरमैन धर्मबीर मिजार्पुर भी पहुंचे। उन्होंने नवदंपति को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य, फतेहाबाद प्रभारी भाजपा अशोक वर्मा, राजेश जालंधर सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे। Sirsa News

    पुलिस स्टेशन के निकट शौचालय में मृत मिला युवक, पुलिस प्रशासन दंग!