हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home सरसा सरकार की दमनक...

    सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ होगा जन आंदोलन: सिंह

    Sirsa News
    कांग्रेस कार्यकर्ता एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए।

    डबवाली, गुरसाहिब इन्सां। नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी तथा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को ईडी द्वारा चार्जशीट करने के विरोध में वीरवार को डबवाली कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. केवी सिंह के नेतृत्व में एसडीएम डबवाली को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप अपना विरोध दर्ज करवाया। ज्ञापन सौंपने के उपरांत डॉ. केवी सिंह ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, लेकिन 10 वर्ष से चल रही वर्तमान सरकार अपने विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय, केंद्रीय इन्वेंशन ब्यूरो जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर सत्ता का दबाव डालकर इन संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। Sirsa News

    ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

    उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी की शीर्ष नेत्री सोनिया गांधी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथा अन्य कांग्रेसी नेताओं को नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी द्वारा चार्जशीट करना विपक्ष की आवाज को दबाना है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। डॉ. सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओं का दबाव डालकर विपक्ष की आवाज को दबाने का असफल प्रयास करना सीधा आम आदमी को दबाने और डराने का तरीका है, ताकि कोई भी आदमी सरकार का विरोध न कर सके। उन्होंने कहा कि इस कृत्य से पूरे विश्व में भारत की बदनामी हो रही है और हर वर्ग इस कृत्य के खिलाफ है।

    उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सहित पूरी कांग्रेस पार्टी सरकार की इन कार्रवाइयों से डरने या झुकने वाली नहीं है बल्कि दुगना उभर कर सरकार के गलत कृत्यों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करवाएगी। इस अवसर पर पवन गर्ग, विजय वर्मा, विनोद बंसल, रविंद्र बिंदु, राकेश वाल्मीकि, भारत भूषण भारती, सुमित अनेजा, गुरमेल बराड़, जीत सिंह, गुरदीप कामरा, छोटूराम सहारण, सुंदर दास, सुखवंत चीमा, डॉ. नानक चंद, अमन भारद्वाज, सुखदेव सिंह, विनीत रहेजा आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। Sirsa News

    ‘सुप्रीम कोर्ट को केवल संविधान की व्याख्या करने का अधिकार, ‘राष्ट्रपति को निर्देश देना अ…