हमसे जुड़े

Follow us

22.3 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home राज्य पंजाब टिफिन में छिप...

    टिफिन में छिपा रखी थी अफीम, तस्कर गिरफ्तार

    Sculptures, Smugglers Arrested, Bogus Document, Raid

    तरनतारन (राहुल)। सीआईए स्टाफ तरनतारन की पुलिस ने गश्त दौरान एक व्यक्ति के टिफिन बाक्स से एक किलो अफीम बरामद की है व आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच की जा रही है। एसएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ तरनतारन के मुखी इंस्पैक्टर हरजीत सिंह ने कस्बा श्री गोइंदवाल साहिब के समीप नाकाबंदी दौरान टी प्वाइंट पर सदिंग्ध हालत में घूमते व्यक्ति को रूकने का ईशारा किया।

    पुलिस को देना चाहा चकमा

    उक्त व्यक्ति ने पुलिस को चकमा देना चाहा। पुलिस पार्टी द्वारा मुश्तैदी से उक्त व्यक्ति को घेर लिया गया और तालाशी दौरान उसके टिफिन बाक्स से एक किलो अफीम बरामद हुई है। आरोपी की पहचान लुधियाना जिले के गांव सैदपुर निवासी अमरपाल सिंह के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना श्री गोइंदवाल साहिब में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।